ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी प्रकाश प्रजापति को मिला “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड”

सिरोही(हरीश दवे)।

ब्यावर जिले के विजयनगर शहर में आयोजित लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के प्रांत 3233- ई-2 के आयोजित प्रान्तीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं चतुर्थ केबिनेट मीटिंग समारोह में लायंस क्लब सिरोही के समाजसेवी लायन प्रकाश प्रजापति को प्रांत के विशिष्ट सेवा अवार्ड- “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। प्रजापति को यह अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व बहुप्रंतीय अध्यक्ष रोशन शेट्टी, प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग, एल सी आई एफ एरिया लीडर अनिल नहर , पूर्व बहुप्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चतुर, अविनाश शर्मा, पूर्व प्रांतपाल सुरेश गोयल, संजीव जैन के आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किया। प्रजापति को यह अवार्ड प्रांत के लायंस क्लबों में विशिष्ट सेवा कार्य हेतु प्रदान किया गया।

इससे पूर्व प्रजापति को लायंस क्लब के बहुप्रतीय एवं प्रान्तीय अधिवेशनो में प्रान्तीय सेवा रत्न, सेवा गौरव सम्भागीय अधिवेशनों में आठ बार संभाग स्तरीय रत्न , सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, राजस्थान गौरव, समेत इनके सेवा कार्यो हेतु जिला स्तर पर पांच बार जिला कलेक्टर द्वारा एवं जयपुर में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित एवं अनेक बार राज्य स्तर सहित अन्य पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button