विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण,

सिरोही(हरीश दवे)।

सचिव, जिविसेप्रा. सिरोही द्वारा किया गया पालना गृह व किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष अजय शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सिरोही के निर्देशानुसार श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही द्वारा किये गए विस्तृत निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण बाल संरक्षण तंत्र की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने बोर्ड की कार्यशैली, मामलों की प्रगति, किशोरों को प्रदान की जा रही कानूनी सहायता की गुणवत्ता, केस फाइलों का रख-रखाव, सुनवाई व्यवस्था एवं प्रक्रिया-संबंधी सभी पहलुओं की बारीकी से जाँच की। किशोरों के साथ वार्ता की गई। उन्होंने बोर्ड कार्यालय में उपलब्ध सुविधाओं-प्रतीक्षालय, परामर्श कक्ष, रिकॉर्ड रूम, आवश्यक दस्तावेजीकरण तथा स्टाफ की उपस्थिति की भी समीक्षा की। इसके पश्चात् पालना गृह का निरीक्षण किया गया, सचिव महोदया ने पालना गृह के संपूर्ण वातावरण, पौष्टिक आहार, स्वच्छता, सुरक्षा, पोषण, स्टाफ की उपलब्धता, बच्चों की दिनचर्या, सीसीटीवी निगरानी, रजिस्टर संधारण एवं सभी आवश्यक अभिलेखों का विस्तार से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जेजेबी में संचालित लीगल एड क्लिनिक की भी जंाच की गई, जहाँ पाया गया कि क्लिनिक का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जा रहा है, पीएलवी समय-समय पर आकर बच्चों एवं किशोरों को आवश्यक परामर्श एवं सहायता प्रदान करते हैं, और पैनल अधिवक्ता भी नियमित विजिट कर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं। क्लिनिक में उपलब्ध सभी सुविधाएँ लिखित सामग्री, केस संबंधित जानकारी, परामर्श व्यवस्था तथा बच्चों से संवाद हेतु उपयुक्त वातावरण, संतोषजनक पाई गईं।

संपादक भावेश आर्य



