ब्रेकिंग न्यूज़

सडक सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलक्टर रोहिताश्व तोमर सिंह के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड सिरोही के अधीक्षण अभियन्ता एवं समिति के सदस्य सचिव आर.सी.बराडा की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में समिति सदस्य सचिव आर.सी.बराडा ने माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़क के राष्ट्रीय राज मार्ग के आरओडब्ल्यू के अधीन अवैधानिक अतिक्रमण गतिविधियों को तुरन्त प्रभाव से सख्त कार्यवाही कर हटाने के निर्देशों की पालना से एनएचएआई अधिकारियो को अवगत कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिले के 08 ब्लैक स्पॅाट जिसमें सर्वोत्तम होटल से हनुमान टेकरी खडात तक-आबूरोड सदर , चन्द्रावती पुल से अमरनाथ महादेव मंदिर रोड तक-रीको आबूरेाड सर्विस रोड़ , श्रीराम होटल कट से एचआर पैट्रोल पम्प तक-सरूपगंज , आम्बेश्वरजी कट से मेडिकल के बीच-पालडी एम , अजारी से जनापुर चौराहा-पिण्डवाडा , सारणेश्वरजी महादेव मंदिर कट पर सुधारीकरण , शिवगंज कस्बे में जाने वाली सड़क के सुधारीकरण एवं एनएच-62 पर बारी घाटा जंक्शन के सुधारीकरण सहित एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। एनएचएआई की सभी सड़कों पर 75.0 मीटर के श्रोत में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की बात कही।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुओ मोटो फलोदी की दुर्घटना से घटित हादसे के प्रदत्त जारी निर्देशानुसार सडक सुरक्षा से संबंधित अन्य निर्देशों के साथ-साथ राजमार्गो पर अतिक्रमण, अवैध मीडियन कट्स इत्यादि हटाने के लिए जारी निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण, विद्युत, एनएच पाली, एनएचएआई जोधपुर, उदयपुर एवं पालनपुर, अधीक्षण अभियन्ता सा.नि.वि., अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियन्ता आरयूआईडीपी, अधिशाषी अभियन्ता सा.नि.वि. सिरोही, अधिशाषी अभियन्ता एनएच पाली एवं एनएचएआई, जोधपुर, उदयपुर एवं पालनपुर, संजय मारवाडी, संदीप शर्मा, धर्मसिह, उदयसिंह, पुलिस विभाग सीआई ओम करण तथा सदस्य जगदीश तिवारी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button