ब्रेकिंग न्यूज़

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में ‘‘खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी‘‘ बैठक आयोजित हुई


सिरोही(हरीश दवे) ।

शासन आदेश से वैध खनन को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय ‘‘खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं एसआईटी‘‘ की बैठक जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को सांय जिला कलक्टर सभागार कक्ष में आयोजित हुई
जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले में संगठित माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन के संवेदनशील स्थलों पर नियमित रूप से निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने तथा उपखंड अधिकारी पिण्डवाडा एवं रेवदर को खनिज बजरी के अवैध खनन के संवेदनशील स्थलो/मार्गो पर पुलिस विभाग के सहयोग से अस्थाई चौकियां स्थापित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने खनि अभियंता को निर्देश दिये कि खनिज बजरी के डेलिनियेशन हेतु शेष रहे प्लाटों की नीलामी हेतु कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करावे।
बैठक के दौरान खनि अभियंता चन्दन कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की रोकथाम हेतु श्रीमान जिला कलक्टर के निर्देशानुसार संयुक्त जांच/कार्यवाही की जा रही है जिसके फलस्वरूप चालु वित्तीय वर्ष 2026-27 अवैध खनन/निर्गमन के कुल 63 प्रकरण बनाये जाकर शास्ति रू 46.22 लाख की वसूली करते हुए कुल 17 एफआईआर अवैध खनन माफियाओं के विरूद्ध दर्ज करवाई गई है । उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के द्वारा खनिज ओवरलोड परिवहन के कुल 414 प्रकरण बनाते हुए 4.95 लाख की वसूली एवं वन विभाग के द्वारा कुल 9 प्रकरण बनाते हुए 2.62 लाख की वसूली की गई है। इस प्रकार की जाकर कुल 486 प्रकरण बनाते हुए 53.79 लाख की वसूली कर 17 एफआईआर दर्ज करवाई गयी है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ राजेश गोयल, जिला स्तरीय समिति के सदस्य अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह सिरोही, आबूरोड डीटीओ ओमप्रकाश चौधरी, सहायक उपवन संरक्षक जगदीश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी आबूरोड डॉ अशुप्रिया वीसी के माध्यम से एवं सिरोही उपखंड अधिकारी हरिसिंह व तहसीलदार जगदीश कुमार, पिंडवाडा उपखण्ड अधिकारी नरेन्द्र सिंह एवं रेवदर उपखंड अधिकारी राजन लोहिया इत्यादि उपखण्ड स्तरीय एसआईटी सदस्य/अधिकारी गण उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button