शहरी सेवा शिविर में नगर वासी हो रहे लाभान्वित,अनेक लंबित प्रकरण हो रहे निस्तारित-आयुक्त जोधाराम विश्नोई

सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के अन्तर्गत नगर परिषद सिरोही परिसर में वार्ड न0 11,12,13,14,15 व 16 कुल 6 वार्डो का शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शहर की आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों,नगर परिषद के अधिकारी/कर्मचारियोें तथा अन्य विभागों में राज्य डिस्कॅाम, रुडिप, मेडिकल व हेल्थ, महिला एंव बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, रसद विभाग आदि के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। आज शिविर में विभिन्न कार्याे से सम्बधित निम्नानुसार आवदेन-पत्र प्राप्त हुए जिनका निस्तारण लम्बित है- 69 क कुल पटटा-4, भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र-8, कृषि भूमि नियमन-3, राजकीय भूमि नियमन-2, नामन्तरण आवेदन-4, नल-बिजली एनओसी-4, खांचा भूमि आवेदन-2, जन्म मृत्यु-12, विवाह प्रमाण पत्र-1, खाद्य सुरक्षा योजना-3, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना-5, पीएम आवास योजना-5, प्रमाण-पत्र-1, पेंशन-4, यूडी टेक्स, भू-उपयोग परिवर्तन-1, आवेदन, कचरे के ढेर/सफाई के आवदेन-5, नाली/नाला निर्माण-5, सफाई आवेदन-10, सीसी/डामर सडक मरम्मत कार्य-5, स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य-8, उपरोक्तानुसार आवेदन-पत्रों/समस्याओं का निस्तारण किया गया। आयुक्त जोधाराम बिश्नोई ने बताया कि शिविर में लगातार आम लोगो के कार्य सरकार की मंशानुरुप किये जा रहे है, तथा पूर्व में लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण भी लगातार किया जा रहा है। सरकार द्वारा शिविर के दौरान दी गई छुट के अनुसार कार्य किया जा रहा है जिससे आमजन को लाभ मिले। शिविर में आयुक्त जोधाराम बिश्नोई, सचिव रमेश कुमार सुरेन्द्र कुमार ।ज्च्ए पकंज गुजर सहायक अभियंता, सहायक अभियंता पकंज कंसारा, भवरपाल मीणा कनिष्ठ अभियंता, ओम सिंह व जिला परियोजना प्रबंधक जनप्रतिनिधियों में , पुर्व पार्षद मगन मीणा, प्रवीण राठौड एंव अन्य गणमान्य नागरिक व विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



