भारजा जैन मंदिर मे 73वीं ध्वजा फहराई आचार्यश्री रविरत्नसूरी का 26 को सिरोडी मे मंगल प्रवेश

सिरोही (हरिश दवे) ।

दीक्षा दानेश्वरी आचार्य भगवंत श्रीगुणरत्नसूरीजी के शिष्यरत्न आचार्य श्रीरविरत्नसूरीजी महाराज एवं प्रन्यास वैराग्यविजयजी म.सा. की पावन निश्रा में गुरुवार को भारजा जैन जिनालय मे 73 वीं ध्वजा धूमधाम से गाजते बाजते श्रीमती सुगनी बेन मीठालालजी जयचंदजी परिवार की तरफ से फहराई गई। इस अवसर पर 54 आयंबिल तप की आराधना हुई और अनेक भारजा निवासी अपने घर पहुंच इस धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल हुए। ओम पुण्यामं पुण्यामं-प्रियतांम-प्रियमताम के मंत्रोच्चारण के साथ भक्तो ने ध्वजारोहण महोत्सव में भाग लिया। सूरीमंत्र आराधक आचार्यश्री की निश्रा में इन दिनो भीमाना, वाटेरा, नितोडा में अनेक धार्मिक आयोजन हुए जिसमे प्रवासियो ने भाग लेकर धर्म प्रभावना की। भीमाना में विमला बेन मोहनलालजी परिवार की ओर से, वाटेरा में 36वीं ध्वजारोहण हुआ। नितोडा मे 882वां ध्वजारोहण श्रीमती रमीला बेन अमृतलालजी भरुच परिवार ने किया। आचार्यश्री 26 जून को सिरोडी पहुंच कर वहां पर मुमुक्षु हर्षित शाह को 27 जून को दीक्षा ग्रहण करवाएंगे। आचार्यश्री का इस बार चार्तुमास अहमदाबाद के वासणा में है और वहां मंगल प्रवेश 23 जुलाई को होगा।


संपादक भावेश आर्य



