ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिला योजनाओं का लाभ,शिविर में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से ग्रामीण लाभान्वित, पंचायत पट्टों का भी हुआ वितरण

सिरोही (हरीश दवे)।

ग्राम पंचायत पाडीव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत और सुविधाओं का केंद्र बना। शिविर में विभिन्न विभागों ने मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लूंबाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हसमुख कुमार,शिविर प्रभारी एसडीएम हरिसिंह देवल,तहसीलदार जगदीश विश्नोई ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा, कृक्षि, विद्युत, जलदाय सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सेवाएं उपलब्ध कराईं। पात्र व्यक्तियों को पेंशन स्वीक्ति, जन्म के 4 व मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 भूमि संबंधी दस्तावेज,आधार अद्यतन, किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी सहित अनेक सेवाओं का लाभ दिया गया। राजस्व विभाग ने शिविर के दौरान नामांतरण के 8 सीमाज्ञान के 6 आपसी सहमति से विभाजन का 1, राजस्व अभिलेख एवं खातों के शुद्धिकरण के 7 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के तथा फार्मर रजिस्ट्री के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अलावा वर्षों से लंबित कई राजस्व मामलों का भी मौके पर समाधान कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई। आयुष्मान योजना बनी इसी दौरान उन्हें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी मिली।

ग्रामीण सेवा शिविर जनसेवा, सुशासन और सरकारी योजनाओं के प्रभावीयान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।
ग्रामीणों के नाम में इस त्रुटि के कारण उन्हें भूमि संबंधी कार्यों, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल तथा तहसीलदार जगदीश कुमार बिश्नोई के निर्देशन में पटवारी हल्का पाडीव द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया गया। राजस्व रिकॉर्ड की पुरानी त्रुटियां हुईं दूर शिविर की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि राजस्व अभिलेखों में दर्ज पुरानी त्रुटियों का सुधार रहा। भूमि रिकॉर्ड में नाम एवं जाति संबंधी गलतियों को दुरुस्त कर संबंधित परिवारों को राहत दी गई, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाली प्रशासनिक परेशानियों से निजात मिली। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को पंचायत की ओर से पट्टे का वितरण भी किया गया। जिसमे 11 पट्टे मिलने से ग्रामीणों को अपने आवासीय भूखंडों पर sbm 11 व वैधानिक अधिकार प्राप्त हुए, जिससे उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर मे निक्षय पोषण किट से मिली नई ऊर्जा ग्राम पाडीव निवासी को टीबी से लगातार खांसी, कमजोरी और वजन घटने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के बाद टीबी से ग्रसित पाया गया। जिनको समाजसेवी सुरेश पुरोहित की तरफ से टीबी से ग्रसित पीड़ित को किट वितरण किया गया। शिविर मे गांव के समाजसेवी सुरेश पुरोहित ने उपखण्ड अधिकारी से रूबरू होकर उन्हें नींबला तालाब मे हुए अतिक्रमण को हटवाने व बजरी माफिया द्वारा अवैध बजरी व रोड़ पर बेखौफ तेज गति से ट्रेक्टर चलाने वालों के खिलाफ ज्ञापन सुपुर्द किया।इस दौरान आरआई बद्रीराम पटेल,सरपंच देसाराम मेघवाल, सचिव चंदुलाल प्रजापति,पटवारी घेवाराम,राजकीय उच्च माध्यमिक के प्रधानाचार्य हितेश लुहार, महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना चौधरी व स्टॉफगण,वार्ड पंच जीतेन्द्र सिंह सोलंकी,रूपाराम मेघवाल, मगनलाल प्रजापत,
गुलाबसिंह राव,पुखराज पुरोहित,लक्ष्मण देवासी, तलसाराम मेघवाल, दरगाराम भील, सकाराम घांची,भवरलाल रायगूर,थानाराम माली, प्रताप प्रजापत, रमेश लुहार, जवानाराम सुथार, भरत कुमार कलावंत, भरत सैन, सोमाराम हीरागर, किशोर रावल,सुरेश प्रजापत,श्रीमती नीतू कलावंत समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button