बदलती जीवन शैली मै शारीरिक, मानसिक,स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करना जरुरी,

महिला पतंजलि योग समिति सिरोही ने मनाया योग दिवस
सिरोही(हरीश दवे) ।

महिला पतंजलि योग समिति सिरोही ने शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित वीर काली बाई योग उद्यान मै 12 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर योगाचार्य एवं जिला संयोजिका पवन आर्य ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। 80 महिलाओ ने स्वस्थ आयू के लिए योग की थीम के साथ योग कर शांति ओर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन की अतिथि गायत्री शक्ति पीठ की ट्रस्टी एवं विहिप की जिला उपाध्यक्ष इंद्रा खत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इन्द्रा खत्री ने इस अवसर पर कहा कि बदलती जीवन शैली मै शारीरिक, मानसिक,स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योग करना जरुरी हो गया है उन्होंने कहा कि योग हमारी पुरानी परम्परा है ओर ये ऋषि मुनियो के समय से चला आ रहा है।
आर्य ने बताया कि समिति की एवं आसपास मोहल्लो व गोयली गांव से आई बहनो ने प्रार्थना के साथ सूक्ष्म व्यायाम से चन्द्र नमस्कार ,सूर्य नमस्कार, स्कंधसंचालन, तितली आसन, मंडूकासन, शसक आसान, गोमुखासन ,अर्धमत्स्येंद्रसन, वक्रासन कटी चक्रासन, उष्ट्रासन ,सिंहासन ,हास्य सन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, शठकोनासन ,योगीक जॉगिंग के 12 स्टेप प्राणायाम ,भस्त्रिका , अनुलोम विलोम गहरी सांस भ्रामरी उदगीत के अग्निसार उज्जयि आदि आसन करवाए गए उन्होने बताया कि उपस्थित बहनो ने चार चार बार सूर्य नमस्कार किया। योग दिवस के अवसर पर योग शिक्षिकाओं का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर गोयली गाव की पुष्कर देवल, मंजुला खत्री,शालिनी वर्मा , निशा जसवानी,गीता चौहान, शकुंतला, कुसुम लोहार, संगीता रांगी, संतोष खत्री ,गोमती आर्य जेठी बोडाना, बसंती आर्य ,विमला चौहान, डिंपल कुंवर, पुष्कर कुंवर, हिना, लीना, गीता सोलंकी, गायत्री रावल, देवीका रावल, हिमानी खत्री, ईना दवे, राज कालरा, रामेश्वरी टेकवानी, खुशलता खत्री, हेमलता निमेष, पूजा खत्री मंजुला कुंवर, भाग्यवती मेड़तिया, संतोष ,रानी, भावना, मनीषा, रितु ,शारदा मीणा, नीतू ,पंक देवी, कविता रावल,धानी खत्री सहित कई बहने उपस्थित थी। योग के बाद सभी को फल वितरित किये गये।


संपादक भावेश आर्य



