ब्रेकिंग न्यूज़

देवासी समाज छात्रावास परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

स्वस्थ व तनाव मुक्त जीवन के लिए नियमित करे योग– योग शिक्षक-गणपत सिंह देवडा

सिरोही(हरीश दवे)।

केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही के द्वारा देवासी समाज,सिरोही परिसर में 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यासक्रम,संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी योगाचार्य गणपत सिंह देवडा, भीकसिंह भाटी व समाज सेवी गोविंद सिंह बारड के आतिथ्य मे आयोजित किया गया। इस अवसर पर से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी व योगाचार्य गणपत सिंह देवडा ने कहां कि स्वस्थ व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए नियमित रुप से योग करने की आवश्यक बताया है। उन्होने विभिन्न प्राणायाम व योग प्रोटोकॉल करवाते हुए उनकी उपयोगिता पर जानकारी प्रदान की।

वरिष्ठ योगाचार्य भीक सिंह भाटी ने कहा कि योग हमारे शरीर, आत्मा को नई दिशा और ऊर्जा देता है। योग को सिर्फ एक दिन ही नही इसे अपनी जीवन शैली मे शामिल करने की आवश्यकता बताया । भाटी ने योग प्रोटोकॉल पर प्रभावी अभ्यास भी करवाए।
कार्यक्रम के अन्त में योग प्रोटोकॉल पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं विजेता प्रतिभागियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता फूसाराम, छात्रावास अधीक्षक रतन देवासी,माधुराम,दैवासी व चौधरी छात्रावास के विधार्थीगण कार्यक्रम मे उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button