गंगा मैया व देवासी समाज रोई परगना ने समाज हित मे लिए अनेक प्रस्ताव,

अजारी के मार्कण्डेय धाम वार्षिकोत्सव में 76 प्रतिभाएं सम्मानित,
सिरोही(हरीश दवे)।

अजारी के मार्कंडेय धाम परिसर में गंगा मैया सेवा समिति एंव देवासी समाज शिक्षा सेवा समिति रोई परगना के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुए गंगा मैया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम एंव सप्तम प्रतिभावान सम्मान समारोह परगना के पंचो की सहमति से समाज मे क्रांतिकारी बदलाव के प्रस्ताव पारित करने पर “श्री आबुराज देवासी युवा कल्याण परिषद के संयोजक जवानाराम देवासी ने आयोजन की सफलता के सहभागियों व समाज को आभार जताया
“श्रीआबुराज देवासी युवा कल्याण परिषद के संयोजक जवानाराम देवासी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की टीम शिक्षा क्रांति -रोई परगना के विशिष्ट सहयोग तथा गौभक्त देवजी महाराज, पीरजी महाराज एंव अन्य संत-महात्माओं का सान्निध्य में समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली कुल 76 प्रतिभाओं का सामान किया गया इनमे 5 सरकारी सेवा में नवचयनित प्रतिभाएं भी शामिल रहीं। प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र स्मृति चिन्ह एंव अन्य सम्मान सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नवचयनित प्रतिभाओं ने अपने विचार व्यक्त कर समाज के तैयारी कर रहे युवाओ को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य भामाशाह डॉ. हीराराम देवासी तथा गणेश देवासी ने क्रमश स्कुल बैग एंव स्मृति चिन्हों की व्यवस्था कर समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतिभाओं के उत्कृष्ट परिणामो से प्रेरित होकर आगामी प्रतिभावान सम्मान समारोह के लिए भामाशाह जगदीश देवासी,पदमाराम एंव माधुराम देवासी ने स्कुल बैग, कक्षा 12वीं के टाॅपर विधार्थी के लिए टेबलेट तथा स्मृति चिन्ह उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
कल्याण परिषद के संयोजक देवासी ने बताया की गंगा मैया सेवा समिति,देवासी समाज सेवा समिति रोई परगना के पंचो ने देवासी समाज की विरासत परम्परा,पहचान ,भाषा,भूषा पर भी गहन चिंतन मनन करते हुए बदलते सामाजिक परिवेश में अहम प्रस्ताव लिए गए जिसमे शादी ब्याह में रस्मो के नाम फिजूल खर्ची रोकने,डीजे,वरघोड़ो, सादल पूर्वा की फिजूल खर्ची,बच्चियों व प्रतिभावान छात्रों के शैक्षणिक व हर क्षेत्र में प्रोत्साहन,मोबाइल के दुष्परिणाम के मद्देनजर नजर मातृ शक्ति व बच्चियों को स्मार्ट फोन से दूर रखने तथा समाज की परंपराओं को भविष्य की पीढ़ी सहेज के रख सके इत्यादि विषयो पर समसामयिक व कड़े प्रस्ताब लिए गए।
इस अवसर पर अतिथियों व भामाशाहों का आयोजको व समाजबंधुओ की और से उनका माला पहनाकर सम्मान एंव बहुमान किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधुराम (शिवगढ़) एंव भंवर देवासी झांकर ने किया।
सामाजिक एकता व भाईचारे को सुदृढ़ करने का सन्देश- अजारी में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना तथा सामाजिक एकता एंव भाईचारे को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में अजारी, नया सानवाडा, शिवगढ,़ राजपुरा, झाडोली, काॅटल, पिण्डवाडा ,कोजरा, आदि कई समेत रोइ परगना के गाँवो के समाज बंधुओं ने लिया भाग। व सम्मान समारोह को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया।


संपादक भावेश आर्य



