अभिरुचि शिविर सम्पन्न, बालिकाओं ने सीखे विभिन्न हुनर,15 दिवसीय अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन,प्रतिभागी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत,

सिरोही(हरीश दवे)।

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में आयोजित 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। समापन समारोह में सीओ स्काउट श्री वर्मा, डीएम श्री, पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव, शिविर प्रभारी श्रीमती सुमन कुमारी एवं शर्मिला डाबी उपस्थित रहे।पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना था। शिविर के दौरान छात्राओं को डांस, संगीत, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर संबंधी विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक गीरा खत्री ने सिलाई, सोनिया सिंह ने डांस तथा जान्हवी कुमारी ने ब्यूटी पार्लर की कला का प्रशिक्षण देकर बालिकाओं को व्यावहारिक दक्षताएं प्रदान कीं।शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को स्वर्गीय श्रीमती देवी कुंवर हरि सिंह राव की पुण्य स्मृति में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।शिविर में एडीपीसी रमसा कांतिलाल आर्य, अमृत पुरोहित, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के महेंद्र शर्मा, टाटा ट्रस्ट की सहयोगी संस्था के नरेंद्र कुमार, मंजू कुमारी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, योगाचार्य भीख सिंह भाटी तथा समाजसेवी विजय विक्रम हरण ने समय-समय पर उपस्थित होकर बालिकाओं का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव एवं प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता में उनके योगदान की सराहना की।

संपादक भावेश आर्य


