ग्राम पंचायत ओडा द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन,मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान,15 आवासीय पट्टे जारी।

शिवगंज(हरीश दवे) ।

शिवगंज पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ओडा द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर का भव्य आयोजन हुआ। शिविर प्रभारी अधिकारी आसुराम राणा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में विकास अधिकारी मुलेंद्र सिंह राठौड़, दिलीप सिंह मांडानी, जिला परिषद सदस्त प्रशासक भगाराम, उपसरपंच उषपाल कंवर, वार्डपंच नारायण सिंह, केराराम, रेशम कंवर, वागाराम, सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल, उप तहसीलदार चंद्रप्रकाश चारण, पटवारी सुनीता वर्मा, रामानंद सोनी, आर. आई. अमृतलाल, ग्राम विकास अधिकारी फ़ाऊलाल सुथार, मूलाराम कनिष्ठ सहायक, प्रकाश कुमार, काननाथ, भंवरलाल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहें।
ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसीलदार आसुराम राणा, बीडीओ मुलेंद्र सिंह सहित ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी, चिकित्सा, राजस्व, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, एवं कृषि सहित समस्त विभागों से जुड़े अधिकारी, अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहें।
शिविर में लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं हेतु सभी अधिकारी उपस्थित थे जिन्हें हाथों हाथ समस्याएं बताकर उनके समाधान के प्रयास किए गए।
शिविर में पट्टा, पेंशन, पेयजल, बंटवार, रास्ता सहित अनेक समस्याओं को सुना गया। शिविर में मौजूद प्रधान प्रतिनिधि एवं स्थानीय सरपंच ने सरकार की योजनाओं के लाभ बताए।
शिविर 15 पुश्तैनी आवासीय पट्टे, 25 स्वामित्व कार्ड बांटे गए। शिविर में 9 शौचालयों एवं 2 सामुदायिक शौचालय हेतु स्वीकृति जारी की गईं। वृद्धावस्था के लाभार्थियों को पी. पी. ओ. भी जारी हुए।


संपादक भावेश आर्य



