योजनाओं का अधिकतम प्रचार प्रसार करें, प्रत्येक पात्र तक पहुंचाएं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ:- सांसद लुम्बाराम चौधरी,

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
सिरोही(हरीश दवे) ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रह है सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने विभागों की योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करें साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें यह बात सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिला परिषद सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में कही साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न एजेंसीज और ठेकेदारों के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और गुणवत्ता पूर्ण कार्य न होने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में लंबित स्वीकृतियों और अन्य मार्गदर्शन के लिए जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए जिससे की त्वरित कार्यवाही हो सकें।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वीकृत पदों के बारें में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाईल टॉवर संबंधित कनेक्टिविटी आदि के लिए भी आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्देशित किया साथ ही जलदाय विभाग को विभिन्न कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के भी गुणवत्ता पूर्ण और त्वरित निर्माण के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि अधिकारी प्रगतिरत विकास कार्यो को एक निश्चित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करे साथ ही जिलें के विद्यालयों में भवनों की मरम्मत बारिश से पूर्व करें, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत बैंकों में ऋण आवेदनों को लंबित नहीं रखे और ऋण स्वीकृत व अस्वीकृत की आवेदकों को सूचित करे। जिले से संबंधित बजट घोषणाओं संबंधित विकास कार्यों को निश्चित समय अवधि में पूर्ण करें। बैठक में सांसद ने एक कमेटी का गठन करते हुए कंपनियों के अवैध खनन एवं पट्टों की जांच के लिए जिला कलेक्टर से बात कही। बत्तीसा नाला प्रगति के साथ पेयजल आपूर्ति के लिए गांवों में पानी के टैंकर के बारे मे चर्चा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद ने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, डिस्कॉम, वन विभाग, वाटरशेड, एनएचएआई, पुलिस, कृषि, महिला अधिकारिता, आईसीडीएस, उद्योग, स्वायत्त शासन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग व खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एजेंडा बिंदुवार चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पिंडवाड़ा आबू विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जो भी दस्तावेज हो वे जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करावे एवं पत्राचार संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों व योजनाओं की सही सूचना से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को भी सही जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय में कार्यो का संपादन करें। उन्होंने अवैध खनन एवं पट्टों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर जांच करने की बात कहीं।
जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने कहा कि मण्डार बाईपास हाईवे के लिए स्थानीय लोगों की मांग को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों से समाधान के बारें में चर्चा की तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में बात करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में चर्चा की साथ ही कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग करें जिससे कि आमजन को त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण राहत मिले।
सिरोही प्रधान हँसमुख कुमार ने जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सडक, बिजली समेत अन्य बिंदुओं की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर प्रगति एवं समाधान के बारे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने वीबी जी राम जी व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारें में विस्तृत जानकारी दी तथा बैठक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस दौरान भारमाराम गरासिया, जैताराम, विपेश कुमार गरासिया, हमीरा राम मेघवाल, रामलाल गरासिया, दक्षा देवडा ने अपने- अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।
बैठक में उप वन संरक्षक अजीत उचाई, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी, एएसपी जसाराम बोस, पिंडवाड़ा उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य


