ग्राम पचांयत बाल्दा में जनसुविधाओं के विकास एव न्यायालय या एसपी ऑफीस भवन निर्माण की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन,”आबुराज श्री देवासी युवा कल्याण परिषद के जवानाराम देवासी ने राज्य मंत्री को सौपा ज्ञापन,

सिरोही(हरीश दवे)।

-“आबुराज श्री देवासी युवा कल्याण परिषद”के जिला संयोजक जवानाराम पी.देवासी ने राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को विधायक सेवा केंद्र में ज्ञापन सौपते हुए कहा की वर्तमान राज्य सरकार के विकास कार्यो से ग्राम पंचायत बालदा भी अछूती नही है। व हर क्षेत्र में विकास के साथ बालदा- राजपुरा मोटाल में ग्रामीणो को आजादी के बाद पहली बार रात्रिकालीन रोशनी की सुविधा मिली व पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक है। जिसके लिए ग्रामीण आपके आभारी है।.
जिला संयोजक जवानाराम देवासी ‘‘श्री आबुराज देवासी युवा कल्याण परिषद’’ की तरफ से बालदा राजपुरा, मोटाल व अन्य गांवो के रहवासियो की मांग है की पूर्व में हाइवे मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, पुलिस थाना का भवन बनना प्रस्तावित था। लेकिन वो कार्य राजनीतिक कारणो से अन्यत्र गया। अब भी न्यायालय भवन, एस पी. ओफिस व अन्य सरकारी भवन बनने की मांग उठ रही है एवं विरोध के साथ अडिंगाबाजी भी हो रही है।
राजपुरा गांव के लोगो के लिए गांव में उचित मूल्य की दुकान भी नही है जिस वजह से उन्हे बालदा जाना पडता है। जिसमें परिवहन में आर्थिक नुकसान होता है।
बालदा ग्राम पंचायत के तीनों ग्रामों में पिछडी व दलित जाति की बस्तीया रहती है जहां पर सडक व नाली के अभाव में जगह जगह खड्ढे व कीचड व प्रदुषण फैल रहा है व मच्छर भिनभिनाते रहते है जिससे ग्रामीण अक्सर बीमारी का सामना करते है। राज्य मंत्री से निवेदन है कि डबल इंजन की सरकार हर गांव को सडको से जोड रही है व हर वार्ड में सडक नाली निर्माण हो रहा है इस बाबत् विकास अधिकारी पंचायत समिति को आदेश जारी कर आगामी मानसून से पूर्व सडक व नाली निर्माण के साथ ग्राम की गदंगी व प्रदुषण को मुक्त करते हुए स्वच्छ भारत अभियान को ग्राम पंचायत बालदा में सफल करने का निर्देश प्रदान करावे।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी से ग्राम व जनहित में आग्रह किया की उक्त समस्याओं के समाधान में कार्यवाही करवा बालदा ग्राम पंचायत के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
राज्य मंत्री श्री देवासी ने उचित कार्यवाही का भरोसा जताया।


संपादक भावेश आर्य



