ब्रेकिंग न्यूज़

*69 क का पट्टा मिला,राज्य सरकार का जताया आभार ,40 वर्ष पुराने विवादित सुभाष नगर के पट्टो की कार्यवाही पर एडीएम से मांगी रिपोर्ट,

सिरोही(हरीश दवे)।

राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर 2026 के तहत रविवार को सिरोही नगर परिषद में शहरी सेवा शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में विक्रम खिमदास ने बताया कि वे कई दिन से इस पट्टे के लिए प्रयासरत थे शहरी सेवा शिविर में विक्रम खीमदास के परिवारजन को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के हाथों पट्टा प्रदान किया गया।
उन्होंने शहरी सेवा शिविर में पट्टा प्रदान किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रशासन का आभार जताया।
इस दौरान सुभाष गृह निर्माण सोसाइटी के 40 साल से पट्टो के पेंडिंग प्रकरण को लेकर आवंटी भूधारक जिनके पट्टो की कार्यवाही पूर्व में हो चुकी है।
का मसला लेकर सुभाष नगर गृह निर्माण सोसाइटी के प्रतिनिधि राजेन्द्र गोपालिया व आशुतोष पटनी प्रतिनधिमण्डल के साथ पट्टो को लेकर 40 साल से नगर पालिका,नगरपरिषद,डीएलबी व जिला प्रशाशन की लालफीताशाही व भाजपा कोंग्रेस हर बोर्ड की नजर अंदाजी पर राज्य मंत्री व एडीएम डॉ राजेश गोयल के समक्ष अपना पक्ष रखा व उनकी पीड़ा पर आक्रोशित हुए।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने स्वीकार किया की आप 40 साल से संमस्या समाधान के लिए जूझ रहे हों।
उन्होंने एडीएम व आयुक्त से 7 दिबस में पूरे मसले की जांच रिपोर्ट तैयार कर मांगी व डीएलबी के निदेशक व राज्य सरकार से कार्यवाही करवा पट्टो को लेकर उचित कार्यवाही का आष्वशन दिया।
जिससे करीब 113 जन जिनकी पट्टो के लिए पत्रावलियां लगी हुई है।
वाजिब शुल्क भी भर दिया व पट्टे नही मिले।
उन्हें भी अब उम्मीद जगी की सुभाष नगर सोसाइटी के भूखण्ड धारकों को पट्टे मिल सकते है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button