ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के एकलव्य संस्कार केंद्रों का चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ


पिंडवाड़ा(हरीश दवे) ।

स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित ‘एकलव्य संस्कार केंद्रों’ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष थावर चंद डामोर, महामंत्री वीरेंद्र प्रकाश पंचोली, उपाध्यक्ष धर्माराम गरासिया, संरक्षक गोपाल लाल कुमावत, जिला कोषाधिकारी (जिला परिषद सिरोही) अंबिका राणावत, प्रदेश सह संगठन मंत्री हर रतन डामोर, वर्धमान संस्कृति सेवाधाम मुंबई के प्रवीण भाई जैन और क्षेत्रीय शिक्षा आयाम प्रमुख एवं शिविर के वर्गाधिकारी जगदीश रावल की उपस्थिति में मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत उपरणे और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में वर्गाधिकारी जगदीश रावल ने भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्थानीय स्तर पर संस्कार केंद्रों का संचालन कर रहीं 200 केंद्र संचालिकाओं के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा इसमें संचालिकाओं को शिक्षण के नवीन आयामों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक कुशल संचालिका का कार्य न केवल ज्ञान देना है, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाना भी है
इस प्रशिक्षण वर्ग में जनजातीय क्षेत्रों में संस्कार केंद्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए वनवासी कल्याण परिषद के प्रदेश संरक्षक गोपाल लाल कुमावत ने कहा कि वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित प्रकल्पों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास और संस्कारित पीढ़ी का निर्माण करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ लेखाधिकारी जिला परिषद सिरोही अंबिका राणावत ने अपने उद्बोधन में ‘महिला सशक्तिकरण’ पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी समाज को नई दिशा दे सकती है साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और संस्कार केंद्रों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्व है।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश और स्थानीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद जोशी, वनांचल शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव सज्जन सिंह यादव, सह सचिव कुंज बिहारी शर्मा,जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनाराम मीणा, प्रदेश शिक्षा प्रभारी राम लाल पटेल, सह छात्रावास प्रमुख सुरेश परिहार,विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार मेरोठा, नवल राम, विद्यालय समिति अध्यक्ष धनराज पुरोहित, शिक्षा प्रमुख मगन लाल प्रजापत, बाबू लाल परमार,करम चंद मीणा, लाडूराम गरासिया, अशोक सेन, किशोर रावल, सुरेन्द्र सिंह भाटी एवं विभिन्न जिलों एवं तहसीलों के संगठन मंत्री और बड़ी संख्या में आचार्य/आचार्या की उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन और अतिथियों का परिचय नरेंद्र मेरोठा एवं राम लाल पटेल द्वारा किया गया। अंत में प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्माराम गरासिया ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी शिविर प्रभारी शंकर लाल पटेल ने दी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button