हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने सौपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन,

स्थगित आमरण अनशन पर आयुक्त, तहसीलदार पर लगाया जांच व कार्यवाही में शिथिलता का आरोप।
सिरोही(हरीश दवे)।

“द हिन्दू वेव” द्वारा स्थगित आमरण अनशन की मांगों पर कार्यवाही को लेकर जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल को जिला संयोजक हरीश दवे ने ज्ञापन सौप आमरण अनशन की मांगो पर आयुक्त व तहसीलदार द्वारा कार्यवाही नही करने तथा रामझरोखा व लालवेरा मंदिर के किरायेदारो के समस्या के समाधान के लिये सनातन ट्रस्ट बनाने में विलंब व रामझरोखा की अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगा मंदिर की गरीमा व पवित्रता बरकरार रखने की मांग की।
हिन्दू वेव के जिला संयोजक हरीश दवे ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में बताया कि रामझरोखा, लाल वेरा, अर्बुदा, सारणेश्वर गोचर समेत बेसहारा गोवंश पोलीथिन व सीवरेज के विफल कार्यों के खिलाफ किए अनशन पर प्रशासन की चल रही कार्यवाही राजनीति दबाव में शिथिल हो गई है।
सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद के भ्रष्टतम प्रशासक के अधिकारियों, भूमाफियाओं, सत्ता के दलालों ने आयुक्त व नगर परिषद के सिस्टम ने रामझरोखा मंदिर व सनातन धर्म के लालवेरे की भूमि पर अवैध पट्टे बना दिए।पूर्व के बोर्डों ने अर्बुदा गौशाला खातेदारी की भूमि का एक गौशाला को नियमों के विपरित एमओयू कर दिया। बेसहारा गोवंश सडकों पर भटक रहा है। सारणेश्वर गोचर, दुधिया तालाब आवक मार्ग पर कब्जे बढ गए, पूरा शहर पोलीथिन के अंबार में पड़ा हुआ है। मानसून से पूर्व अब तक रुडिप ने एल.एण्ड.टी. के घटिया निर्माण कार्य से सडकों के विभिन्न गड्ढों व हर वार्ड मौहल्ले चौराहों व नालों व नालियों में जल भराव से आमजन परेशान है।वर्तमान में नगर परिषद ने सरजवाव से झालरा व् आगे तक सडक बनाई जा रही है, लेकिन सडको के दोनों तरफ अवैध निर्माण व पेडलो में नालिया ही बंद कर दी है, जिसके परिणाम स्वरूप बारिश के अलावा भी अनेक स्थानों पर कीचड व जल भराव भी होता है।
जिला कलेक्टर से जनहित में निवेदन है कि हिन्दू वेव की मांगों पर प्रथम चरण में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, राज्य मंत्री व डीएलबी की कार्यवाही आयुक्त व अधिकारी निलम्बित हुए व पट्टों की जाँच में राज्य सरकार के निर्देशों पर जिला कलेक्टर जाँच करवा रहे है। तहसीलदारजी पूर्व में न्यायालय में हुए निर्णय के अनुरूप लालवेरा सनातन धर्म की भूमि पर नया ट्रस्ट नहीं बना रहे।महोदयजी अर्बुदा गौशाला खातेदारी भूमि के चिन्हित करने में तहसीलदार व आयुक्त ने कोई कार्यवाही नहीं की तथा स्वच्छ भारत अभियान की जमकर उड़ती धज्जियों में गौमाता पोलीथिन खाकर मर रही है। तथा सिरोही नगर के प्रमुख चौराहे, मुख्य बाजार, गौरव पथ, बस स्टैंड मार्ग सभी अस्थायी अतिक्रमण, अवैध पार्किंग की चपेट में है तथा विगत 7 साल से अनाधिकृत निर्माण नगर परिषद की राजस्व चोरी कर गली व सडकों की नालियां हडप कर उन पर भी सरकारी जमीन हडप किए गए है, जो आवागमन को बाधित करते है।माननीय जिला कलेक्टर महोदय हिन्दू वेव की मांगों के साथ जिला मुख्यालय की उक्त समस्याओं के समाधान में जनहित में कार्यवाही के आदेश करना फरमावे।

संपादक भावेश आर्य



