ब्रेकिंग न्यूज़

सिलदर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन हुआ


सिरोही(हरीश दवे)।

सिलदर में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की बात कही।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिन जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है प्रत्येक पात्र उसका लाभ उठाए।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने विभिन्न विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि इनसे आमजन को राहत मिलेगी।
प्रधान हंसमुख कुमार ने भी अपने संबोधन में विभिन्न। विकास कार्यों पर खुशी जताई।
इस दौरान गेपा जी के कुएं से उनावा खारी पर रपट निर्माण कार्य रामपुरा,सामुदायिक सभा भवन निर्माण कार्य रामपूरा,वढ़ावा अरठ चारणीया नाला में चेक डैम निर्माण कार्य सिलदर तथा भूतियावास आंगनवाड़ी का परकोटा व टुकड़ी निर्माण कार्य सिलदर सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जसी देवी देवासी प्रशासक ग्राम पंचायत सिलदर, कुसुम कुंवर पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच, प्रज्ञा कुंवर देवडा पूर्व प्रधान पंचायत समिति सिरोही, हिरेन्द्रपाल सिंह मण्डल अध्यक्ष, नाथू देवासी, गोमाराम देवासी, राजेन्द्रसिंह देवडा, जितेन्द्र सिंह देवडा, उकाराम पुरोहित, जीवाराम देवासी, भेरूसिंह राजपुरोहित, प्रकाश गोस्वामी सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारीगण व बडी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। ग्राम वासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का अभार व्यक्त किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button