ब्रेकिंग न्यूज़

सूरिमंत्र पीठिका की जाप साधना हुई पूर्ण


सिरोही(हरीश दवे) ।

पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम के प्रांगण मे आज रविवार को पूज्य आबूगोड रत्न सूरिमंत्र समाराधक आचार्य देव श्री रविरत्नसूरीश्वरजी की मौनपूर्वक चल रही 25 दिवसीय सूरिमंत्र पीठिका की पांचवी बार की चैथी पीठिका श्रीदेवी की जाप साधना सुख पूर्वक पूर्ण हुई। इस निमित प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक सूरिमंत्र का मंत्रोच्चारण व फल-नैवेध धूप दीप आदि द्वारा पूजन अनुष्ठान किया गया। उसके बाद आचार्य भगवंत साधना पीठ से बाहर आकर साधु-साध्वी, श्रावक-श्राविका रुप चतुर्विद संघ को दर्शन दिए, मांगलिक श्रवण कराया और वाक्षेप द्वारा आर्शीवाद दिया, फिर सकल संघ के साथ गाजते बाजते श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ प्रभु के जिनालय में दर्शन किये। पीठिका से बाहर आगमन पर श्रावक-श्राविकाओं ने अक्षत से उनका वधामणा किया।
आचार्यश्री ने कहा कि यह साधना श्री महावीर स्वामी भगवान ने उनके श्री गौतम स्वामी आदि प्रमुख शिष्यों को दी, गौतम स्वामी ने खुद के शिष्यों को दी। इस तरह यह परम्परा साधु भगवंतो के पास पहुंची। इस साधना से आत्मिक बल मे वृद्धि व शुद्धि के साथ आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button