स्काउट-गाइड ग्रीष्मकालीन शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित,

प्रतिभागियों को किया सम्मानित,
सिरोही(हरीश दवे)।

राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व बाल मंदिर सिरोही में आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत रविवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही की पूर्व गाइड छात्रा स्वर्गीय वंशिका लखवानी की द्वितीय पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित की गई।
सीओ स्काउट श्री एम.आर. वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हाथों पर आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया।जूनियर वर्ग में रेशमा कुमारी ने प्रथम, पिंकी ने द्वितीय तथा नंदिनी कुमारी एवं जानवी कुमारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में मान कुंवर प्रथम, आरती पटेल द्वितीय तथा रिकुं देवी एवं भावना देवासी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन गोपाल सिंह राव स्काउटर, माला कुमारी, सोनिया कुमारी एवं जानवी कुमारी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय वंशिका लखवानी के पिता हरीश लखवानी तथा उनकी पुत्री किर्तिका लखवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती सुमन कुमारी उप प्रधानाचार्य,सूरज कलावंत, कीर्ति पर्वत गोस्वामी सहित अनेक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में गोपाल सिंह राव स्काउटर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


संपादक भावेश आर्य



