हालीवाडा में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ शिलान्यासव लोकार्पण

सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम पंचायत हालीवाडा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ग्रामीण विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है इन विकास कार्यों से क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तथा गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी।
सांसद लुंबाराम चौधरी ने अपने संबोधन में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास कार्यों पर खुशी जताई। प्रधान हंसमुख कुमार ने विभिन्न विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यों मे सीसी सडक, नाली निर्माण, चैकडेम निर्माण, दर्शक दीर्घा, सैल्फी पोइंट आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर शांतिलाल पुरोहित प्रशासक ग्राम पंचायत हालीवाडा, रेखा पुरोहित पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच, अधिकारीगण, हिदाराम माली, अतीक रावल, उनाराम पुरोहित, चीनाराम पुरोहित, भगवानाराम पुरोहित सामाजिक कार्यकर्ता व बडी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। ग्राम वासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का अभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी आंगतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

संपादक भावेश आर्य



