ब्रेकिंग न्यूज़

शासन सचिव ने समीक्षा कर दिए निर्देश


सिरोही(हरीश दवे)।

शासन सचिव सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, राजस्थान, जयपुर डॉ. समित शर्मा द्वारा दी सिरोही सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि., सिरोही के प्रधान कार्यालय में सहकारिता विभाग एवं बैंक के अधिकारियों की बैठक ली गई। सीसीबी सिरोही की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई, जिसके अंतर्गत सीआरएआर, व्यवसाय विविधीकरण, ऋण वसूली, ऋण वितरण, अमानत संग्रहण, गोदाम निर्माण प्रगति एवं गोदामों का उपयोग सुनिश्चित करने एवं पैक्स कम्प्यूटराईजेशन के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलें के सभी सहकारी संस्थाओं यथा सीसीबी, भूमि विकास बैंक, उपभोक्ता भण्डार तथा मार्केटिंग की प्रगति एवं कार्यकलापों पर गहन चर्चा करते हुए प्रगति में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिये प्रोत्साहित किया गया।

सीसीबी सिरोही के प्रबन्ध निदेशक पूनाराम चोयल के साथ प्रधान कार्यालय में स्थित सहकार गैलेरी का निरीक्षण किया, इसके अंतर्गत बैंक स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक बैंक की उपलब्धियों, पिछले 5 वर्षों की प्रगति का वर्षवार तुलनात्मक अध्ययन, समितियों की सफलता की कहानियों का अवलोकन करते हुए सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी अनुभागाधिकारियों को बैंक कार्य पूर्ण उत्साह से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

समितियों में संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर की समीक्षा करते हुए किसानों को प्रदान की जा रही सेवाऐं, लाभार्थी कृषकों की संख्या, समितियों की लाभदायिकता में इत्यादि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का आमजन में व्यापक प्रचार-प्रसार कर सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

रजिस्ट्रार द्वारा जिला कलक्टर महोदय, सिरोही को सिरोही जिला चिकित्सालय परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र संचालित करने हेतु दो दुकाने आवंटित करने के निर्देश प्रदान किये गये।

गोल ग्राम सेवा सहकारी समिति लि., गोल का विश्व की सबसे बडी अन्न भण्डारण योजनांतर्गत निर्मित 500 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम के आंतरिक एवं बाह्य भागों के अवलोकन के साथ-साथ समिति व्यवस्थापक से गोदाम निर्माण की गुणवत्ता एवं उपयोग के संबंध में जानकारी ली गई। व्यवस्थापक द्वारा उपलब्ध करवायी गई जानकारी से संतोष व्यक्त करते हुए जिलें के सभी गोदाम के उचित रखरखाव एवं उपयोग में लेने के निर्देश प्रदान किये गये। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान कार्यालय बैंक के परिसर में वृक्षारोपण किया गया, इसके साथ बैंक स्टाफ को अधिकतम पेड लगाने एवं उनका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया।

बैंक का एनपीए (नेट एनपीए शून्य प्रतिशत, ग्रोस एनपीए 3.80 प्रतिशत) वसूली, व्यवसाय विविधिकरण, बैंक परिसर की स्वच्छता, बैंक प्रबन्धन, AEBAS उपस्थिति, बैंक कार्मिको द्वारा समान यूनिफार्म में रहने पर तथा उत्कृष्ट कार्य करने पर स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button