पिंडवाड़ा ब्लॉक में स्वीकृत 4 सड़कों का शिलान्यास हुआ

सिरोही,6 जून(हरीश दवे)।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजनान्तर्गत पिण्डवाडा ब्लॉक में स्वीकृत 4 सड़कों का शिलान्यास माननीय सांसद जालोर-सिरोही श्री लुम्बाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में, श्री समाराम गरासिया, माननीय विधायक पिण्डवाडा आबू की अध्यक्षता, श्री अर्जुनराम पुरोहित, माननीय जिला प्रमुख सिरोही, श्री नितिन बंसल माननीय प्रधान पिण्डवाडा एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रोहिडा के शनिधाम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। माननीय सांसद ने अवगत करवाया कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत सिरोही जिले में सड़कों से नहीं जुडे हुए 60 ढाणियों / फलियों हेतु 60 सड़कों हेतु 119.33 किमी के लिए 129.73 करोड की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें शनिवार को 4 सडको का शिलान्यास किया गया।
जिसमे आंगनवाडी-1 (सादाफली) से सादा फली तक सडक निर्माण (1.800 किमी) लागत 120.66 लाख
2सरा केदार पादर ग्राम से भामरिया तक सडक निर्माण (3.50 किमी.) लागत 232.30 लाख
3सरा पानीया ग्राम से बोरीफली तक सडक निर्माण (8.00 किमी.) लागत 669.33 लाख
एवम चौथा चुनानीया हनुमान मन्दिर (पीपेला) से जोड फली तक (1.50 किमी.) लागत 123.03 लाख के कार्य शिलान्यास हुआ।
कार्यक्रम में नरपतसिंह, पवन राठौड, कांतिलाल, गणेश बोराणा, भूराराम पात्रुगी, कसनाराम देवासी, रतन प्रजापत, दिनेश्रवर माली, शैतानसिंह, शंकर घांची, रमेश राठौड, हितेश प्रजापत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।

संपादक भावेश आर्य



