संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन

सिरोही(हरीश दवे) ।

केएल स्वामी सम्भागीय आयुक्त, जोधपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को आबू विकास उप समिति, आबूपर्वत ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी एवं आबू पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में श्री रोहिताश्व सिंह तोमर जिला कलक्टर सिरोही, श्री अर्जुनराम पुरोहित, जिला प्रमुख सिरोही, श्री अजित उचोई, उपवन संरक्षक, सिरोही, डॉ अंशु प्रिया, उपखण्ड अधिकारी, आबूपर्वत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आबू विकास समिति की गत बैठक के ऐजेण्डा की पालना पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। सम्भागीय आयुक्त ने विभागों से ऐजेण्डा अनुसार नवीनतम पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। नवगठित मॉनिटरिंग कमेटी की प्रथम बैठक में निर्धारित किया गया कि प्रत्येक तीन माह के अन्तराल में मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जायेगी साथ ही सामग्री परिवहन अनुमति प्रक्रिया (सुगम पोर्टल) का शुभारंभ सम्भागीय आयुक्त के एल स्वामी एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अक्षय चौहान, गौतम कुमार दास एवं जयेश पटेल सदस्य मॉनिटरिंग कमेटी भी उपस्थित थे।
आबू पर्यावरण समिति के सदस्य शुभम जैन, उपवन संरक्षक, वन्यजीव आबूपर्वत ने समिति का वर्ष 2025-26 का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं साथ ही वर्ष 2026-27 हेतु किये जाने वाले कार्यों के बारे में समिति के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक के बाद केएल स्वामी सम्भागीय आयुक्त, जोधपुर, डॉ अंशु प्रिया, उपखण्ड अधिकारी, आबूपर्वत एवं रामकिशोर मेहता, आयुक्त नगरपालिका, आबूपर्वत ने भारत माता नमन स्थल पर वंदे गंगा जल संरक्षण जनअभियान के तहत दीप प्रज्जवलन एवं वृक्षारोपण किया ।



संपादक भावेश आर्य


