राजपुरा ग्राम में गन्दगी व प्रदूषण की भरमार सड़क पर गड्डे नालीयो का अभाव, ,

सिरोही देवासी युवा कल्याण परिषद के संयोजक जवानाराम देवासी ने सीएम को लिखा पत्र,
सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बालदा ग्राम पंचायत के राजपुरा ग्राम की अव्यवस्थाओं का निदान जिला प्रशाशन द्वारा नही किया जा रहा वही राज्य मंत्री के निर्देशों के बावजूद ग्राम पंचायत बालदा द्वारा राजपुरा ग्राम के बाशिंदों की कठिनाइयों के समाधान में आंख मूंद रखी है।जिसकी शिकार राजपुरा की जनता हो रही है।जिसको लेकर सिरोही देवासी युवा कल्याण परिषद के संयोजक जवानाराम देवासी ने प्रदेश के मुख्य मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर उचित कार्यवाही की मांग की।प्रदेश के मुख्य मंत्री व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को प्रेषित ग्राम राजपुरा की जन समस्याओं को लेकर जवानाराम देवासी ने विधायक जन सेवा केंद्र में शिकायत दर्ज करवाई।उन्होंने बताया की पूरे ग्राम के मुख्य मार्गो व वार्ड मोहल्लों में नालियों व सड़क के अभाव में कूड़े कचरे के असीमित मात्रा में सडको पर कचरा प्रदूषण फैला रहा है। व सडको पर गड्डे होने के कारण वाहन चलाने में दिक्कत आती है व अक्सर दुर्घटनाएं होती है। सरकारी विद्यालय से उज्जैनी वीर बावसी तक के मार्ग के खड्डों, कीचड़,कच्ची सड़क व नालियों के अभाव में देवासी बाहुल्य एरिया में गन्दगी का साम्राज्य हो गया है।जबकि स्वच्छ भारत अभियान की राजपुरा ग्राम में धज्जियां उड़ाई जा रही है। जवानाराम देवासी ने राज्य मंत्री से राजपुरा में उचित मूल्य की दुकान खुलवाने व ग्राम में सड़क नाली व सफाई सुचारू करने की मांग की।व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी को आजादी के बाद पहली बार ग्राम में सड़क व मोहल्लों में विधुत पोल व बिजली व्यवस्था शुरू करवाने के लिए आभार जताया। जवानाराम देवासी ने विकास अधिकारी पँचायत समिति सिरोही को भी पत्र लिख आग्रह किया की स्वच्छ अभियान के तहत ग्राम में सफाई व्यवस्था चालू करावे व सडको के गड्डों को भरवाए तथा नालियों के अभाव में मोहल्लों में दूषित जल मौसमी बीमारिया फैला रहा है।ग्रामीण शिकार हो रहे है।गाव के प्रवेश करत्ते ही सड़क,स्कूल,जलदाय टँकी,शीतला माता मंदिर विद्यालय के बाहर कूड़े कचरे व नाले में दूषित जल प्रभावित है।अगर मानसून पूर्व ग्राम पंचायत बालदा ने राजपुरा बालदा व मोटाल में सडको व नालियों का निर्माण नही किया तो वर्षा के दौरान ग्राम पंचायत के वार्डो कच्ची बस्तियों व सार्वजानिक स्थानों पर कीचड़ गन्दगी व प्रदुषण का फैलाव होगा जिसका कमियाजा ग्रामीणों को भुगतना होगा।




संपादक भावेश आर्य


