ब्रेकिंग न्यूज़

श्री ब्रह्माजी मंदिर मे पूर्णिमा मेला सम्पन्न

2 जून से होने वाली भागवद कथा मे शिरकत कर पुण्यर्जन करेंदेवानंद महाराज

सिरोही(हरीश दवे)।

निकटवर्ती कालद्री मे नवपरगना राजपुरोहित समाज का श्री ब्रह्माजी मंदिर मे ज्येष्ठ पूर्णिमा मेला महोत्सव श्री ब्रह्मधाम कालंद्री में गुरुदेव श्री श्री 1008 दंडी स्वामी देवानन्द सरस्वती महाराज के सानिध्य मे एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष वी.आर. राजपुरोहित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

पूर्णिमा मेले के लाभार्थी परिवार श्रीमति कमलादेवी धर्मपत्नि स्व.मोमताराम पुरोहित (फोदर) के परिवार का ट्रस्ट के सदस्यो व समाज के वरिष्ठ बन्धुओ की और साफा व दुप्पटा पहनाकर सत्कार किया गया। मेले में हजारो राजपुरोहित समाज के पुरुष व महिलाओ ने उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।गुरुदेव दंडी स्वामी ने समाज को सम्बोधित करते हुए बताया की 2 जून से 8 जून तक श्री ब्रह्मधाम कालद्री में नवपरगना राजपुरोहित समाज द्वारा आयोजित भागवत कथा की जानकारी देते हुए अधिक मास(पुरुषोत्तम मास) के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी भक्तो श्रावको को कथा का श्रवण करने अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत आचार्य ने किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button