वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए

सिरोही(हरीश दवे) ।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद सिरोही द्वारा कालकाजी तालाब पर श्रमदान, स्वच्छता सफाई अभियान तालाब पूजन ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसके तहत पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर राजेश गोयल, सीओ मुकेश चौधरी, आयुक्त जोधाराम विश्नोई के द्वारा तालाब पर श्रमदान करके विधिवत रूप से तालाब पूजन तथा कालिका माँ के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि नगर परिषद सिरोही की टीम द्वारा 25 मई से स्वच्छता सफाई अभियान तालाब, बावड़ी आदि की सफाई कार्य निरंतर किया जा रहा है। शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कार्य एवं शहर में प्लास्टिक रोकथाम के साथ जब्ती का कार्य टीम गठित कर निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंच संचालन राकेश पुरोहित एवं हनुमान शर्मा द्वारा किया गया।जल है तो कल है, जल ही जीवन के नारे के साथ पुरातात्विक जल स्रोतों का संरक्षण एवं साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है। भूजल को बढ़ाने के लिए शपथ के साथ दैनिक जीवन में ये कार्य करना आगामी पीढ़ियों के सुनहरे भविष्य के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में रमेश कुमार सचिव नगर परिषद , पंकज गुजर सहायक अभियंता, पंकज कंसारा सहायक अभियंता,अशोक माली सहायक प्रशासनिक अधिकारी,पूर्व पार्षद प्रवीण राठौड़, मनी देवी,ओम सिंह जिला परियोजना प्रबंधक, कनिष्ठ सहायक श्रवण कुमार,असलम खान, जगदीश पटेल समस्त पुलिस विभाग व नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहे सभी की सामूहिक सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।




संपादक भावेश आर्य


