भाजपा की जिला स्तरीय संगठनात्मक वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई।

सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार जिला संगठन की वर्चुअल बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी की अध्यक्षता आयोजित हुई।
वर्चुअल बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी कार्यकर्ताओं के समन्वित प्रयासों से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में मंडल व बुथस्तर पर सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि महीने के प्रथम सप्ताह में मंडल स्तर व बुथस्तर पर बैठक आयोजित करनी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील पेट्रोल डीजल व ऊर्जा की बचत करने को लेकर जिला स्तरीय बैठक वर्चुअल रखी। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वर्चुअल बैठक का संचालन जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ व नरपतसिंह राणावत ने किया।
बैठक में सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


संपादक भावेश आर्य


