ब्रेकिंग न्यूज़

रात्रि में एसपी आवास के बाहर दो पक्षो का बवाल,पुलिस ने किया 10 जन को शांति भंग में गिरफ्तार,


आधे घण्टे तक एसपी आवास के बाहर दो पक्ष भिड़े,


पुलिस उपाधीक्षक चोधरी की सख्ती के बाद हुआ मामला शांत,


सिरोही(हरीश दवे) ।

बीती रात्रि करीब 7 साढ़े 7 बजे अल्पसंख्यक समुदाय के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के दो गुट कृष्ण गंज से लड़ते झगड़ते अपनी अपनी सुरक्षा की बात कहते एसपी निवास पर एक साथ पहुचे।ओर एसपी निवास में प्रवेश की कोशिश के साथ आपस मे ही धक्का मुक्की व गुत्थम गुथा हुये।
जिले के पुलिस अधिक्षक आवास के बाहर 15 मिंट तक गुत्तमगुत्थी दोनो पक्षो के पुरुष महिलाओं में होने लगी।
कोई पक्ष गाड़ी से निकले तो कोई पक्ष बोले गाड़ी चढ़ाई ओर इस दृश्य को देख राह से गुजर रहे जन सहम गए।
तभी सॉसल मीडिया में इस घटना की खबर वायरल होने के बाद पुलिस की गाड़ियां भी एसपी आवास पहुची।
इस दौरान एक पक्ष वहां से चला गया।
व एसपी आवास के बाहर सीआई केलाश दान चारण ने गेट पर जमा भीड़ को हटाने व माहौल को शांत करने के लिए सख्ती दिखाई।
वही एक पक्ष चीखता रहा की दूसरा पक्ष हमारे साथ मारपीट व औरतों के साथ भी मारपीट कर रहा है।
ओर हमारे ऊपर गाड़ी चढ़ाई।
तभी साइकिल से कार्यालय से अपने आवास जा रहे पुलिस उप अधीक्षक सिरोही मुकेश चोधरी एसपी आवास के बाहर हंगामा देख पहुचे व बंगले पर जमा भीड़ को देख आक्रोशित हुए व 15 मिनट तक चले इस ड्रामे में पुलिस उपाधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए कहा की एसपी आवास से भिड़ हटाओ व जो भी संमस्या है।पुलिस थाने में चल के बात करो व शिकायत दर्ज करवाओ।
पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए है।
पर एसपी बंगले के बाहर प्रदर्शन करने नही दिया जाएगा।
पुलिस ने वहां से भिड़ को हटाया व पुलिस अधीक्षक की समझाइश के बाद दूसरा पक्ष थाने में पहुचा।
सिटी कोतवाली में दोनो पक्षो ने शिकायत दर्ज करवाई।
तथा पुलिस ने दोनो पक्षो के पांच पांच जनो की शांति भंग में गिरफ्तार किया।
इस दौरान एसपी बंगले पर एतिहातन सुरक्षा के लिए आरक्षी बल के जवान बहु तैनात हुए।
एसपी आवास के बाहर बीती रात्रि हुए इस हंगामे से व्हॉ से गुजरने वाले भी दहशत में आ गए।
जब देखा की एसपी निवास के बाहर यह बवाल कैसा?

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button