अधिकारियों ने श्री आदेश्वर गौशाला का किया अवलोकन,गौ पूजन, पौधारोपण कर लगाए परिंदे,

सिरोही(हरीश दवे)

श्री आदेश्वर गौशाला कोलारगढ़, सिरोही में जयपुर से आए अधिकारियों एवं चिकित्सकों ने गौशाला का अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने गौ पूजन कर गौसेवा का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण किया। साथ ही पक्षियों के लिए परिंदे लगाकर जीव दया का प्रेरणादायी संदेश भी दिया।गौ भक्त समाजसेवी गोपाल सिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और गौसेवा कार्यों की सराहना की। सीएमओ के अधिकारियों ने वंदे गंगाजल योजना के तहत जल संरक्षण एवं पानी बचाने के महत्व की जानकारी देते हुए आमजन को जल बचाने का संदेश दिया।गौशाला सचिव जय विक्रम हरण ने बताया कि पशुपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. संजीव भोसले एवं डॉ. जितेंद्र शर्मा का गौशाला परिवार एवं पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में गौशाला सचिव जय विक्रम हरण, जीव दया प्रेमी राजेंद्र सिंह देवड़ा, प्रेम सुख गॉड, कंपाउंडर सुरेश कड़ेला, नाथूराम, प्रवीण दत्ता, पवन कुमार, व्यवस्थापक संजय शर्मा, हिम्मत कुमावत, ग्वाला देवाराम देवासी, लालाराम देवासी, गणेश राम देवासी, बाबूलाल राणा सहित समस्त गौशाला स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया के प्रति समर्पण का सुंदर उदाहरण बना। उपस्थित सभी लोगों ने गौसंवर्धन एवं प्रकृति संरक्षण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


संपादक भावेश आर्य



