नगर परिषद सिरोंही ने लाइन पुलिस मार्ग बनाया कचरे व मलबे का डंपिंग यार्ड,आम जन आक्रोशित,

सिरोही(हरीश दवे) ।

लंबे अंतराल के बाद शिरोही नगर परिषद में आयुक्त की नियुक्ति के बाद शहर वासियो में आस जगी थी।
की अब नगर की सफाई व्यवस्था व जन समस्याओं का निदान होगा।
पर समस्याओ के निदान की जगह समस्यायों का ओर इजाफा हुआ।
अवैध निर्माण,सड़क व सरकारी भूमि हड़पने व अवैध निर्माण कार्यों में जहाँ बाढ़ आई।
वही नगर परिषद क्षेत्र के हर वार्ड के स्टैंडों पर पॉलीथिन का जमावड़ा 12 एक बजे तक रहता है।
जिसमे पॉलीथिन खा कर गॉवंश मर रहा है।
लेकिन नगर परिषद कचरा स्टैंडों से तो कचरा हटा नही सकती वही नगर के सबसे स्वच्छ व शांत लाइन पुलिस, महात्मा गांधी उद्यान,केसर विलास,अंबे माता मंदिर मार्ग जहाँ शहर वासी सुबह शाम स्वच्छ हवा व तफरीह के लिए निकलते है।
उस स्वच्छ मार्ग को सर्किट हाउस मार्ग प्रवेश पथ से न्यायालय व दरबार व सर्वधाम की भूमि को नगर परिषद ने डंपिंग यार्ड कचरा स्टैंड बना दिया है।
जबकि नगर परिषद का कचरा स्टैंड खाम्बल में है।
पर नगर परिषद व ठेकेदार व निजी इमारती काम ठेकेदारो के साथ नगर परिषद प्रशशन द्वारा अम्बे माता केसर विलास मन्दिर मार्ग को डंपिंग यार्ड बना सड़क के दोनो तरफ बिखरे मलबे व अस्वच्छता को देख नगर के प्रबुद्ध जन आक्रोशित हो रहे है।
क्या नगर परिषद स्वच्छ सड़को को भी डंपिंग यार्ड बनाएगी।
पूछता है शिरोही?



संपादक भावेश आर्य



