गच्छा धिपति आचार्य श्री अभयदेवसूरी पावापुरी पधारे, आज मीरपुर पहुंचेगें

सिरोही(हरीश दवे)।

श्री पावापुरी तीर्थ-जीवमैत्री धाम में आज प्रातः 7 बजे डेहला समुदाय के गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीअभयदेवसूरीश्वरजी म.सा. एवं उनके शिष्य प. पू. आचार्य श्री मोक्षरत्नसूरीश्वरजी म. सा. आदि अनेक साधु-साध्वी भगवंतों का मंगल आगमन हुआ। तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन एवं श्रावक-श्राविकाओं ने मुख्य द्वार पर अक्षतों से वधामणा किया। आचार्यदेव ने अपने साधु समुदाय के साथ जिनालय में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ भगवान के दर्शन-वंदन किये। इस तीर्थ की प्रतिष्ठा के समय उपस्थित रहे आचार्यश्री ने आज इस परिसर को देखकर खुशी व्यक्त करते हुऐ कहा कि के पी संघवी परिवार ने जिस लगन एवं समर्पण भाव से इस तीर्थ का संचालन कर रहे है वो जिन शासन के लिए गर्व की बात है। उन्होने कहा कि 25 वर्ष होने के बाद भी यह तीर्थ आज भी ऐसा दिखता है जैसे कुछ वर्ष पूर्व ही बना हो। यहां आने वाले यात्रिक यहां की साफ-सफाई एवं प्रबंधन को देखकर आनंदित होते हैं। उन्होने इसके लिए तीर्थ संथापक के पी संघवी परिवार को खुब-खुब आर्शीवाद दिये। आचार्यश्री 29 मई को मीरपुर तीर्थ के लिए विहार करते हुऐ उदयपुर पहुचेगें। पावापुरी में गत 15 दिनों से सूरिमंत्र पीठिका की मौन जाप साधना कर रहे आचार्य श्री रविरत्नसूरीश्वरजी म.सा. ने पूज्य श्री को गुरु वंदना कर शुभाशीर्वाद ग्रहण किया उनकी पीठिका 7 जून को पुर्ण होगी।


संपादक भावेश आर्य



