ब्रेकिंग न्यूज़

41 दिवसीय 11 धूनी तपस्या पूर्ण होने पर भक्ति और श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

सिरोही(हरीश दवे)।

जावाल स्थित कृष्णावती नदी तट पर पूज्य दाता श्री श्री 1008 उर्ध्वबाहु हठ योगी श्री रामगिरी जी महाराज की 41 दिवसीय 11 धूनी तपस्या मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। तपस्या पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भजन संध्या एवं महाप्रसादी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूज्य श्री रामगिरी जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनकी कठोर तपस्या और आध्यात्मिक साधना को सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। वातावरण शिवभक्ति, मंत्रोच्चार और भजनों से भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर गुलाबगंज निवासी श्रीमती लतादेवी धर्मपत्नी मफतलाल सेन को तपस्या पूर्ण होने पर विशेष रूप से बधाई दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके परिवार की धार्मिक आस्था और सेवा भाव की सराहना की।

रात्रिकालीन भजन संध्या में भजन कलाकारों ने शिव महिमा और संत परंपरा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महाप्रसादी में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेन श्री नरेश भाई, जयंती, उमेश एवं भरत सेन गुलाबगंज (पालड़ी) सहित समस्त सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे धर्म, तप और सेवा का अद्भुत संगम बताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button