ब्रेकिंग न्यूज़

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए


सिरोही(हरीश दवे)।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को मांडवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने बताया कि सरकार के आदेश अनुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ 25 जून को लाखेलाव तालाब में तालाब पूजन, पीपल पूजन वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 5 जुलाई तक चलाया जाएगा जिसके तहत नगर परिषद को आवंटित कार्यों में नगर परिषद द्वारा रतन बावड़ी की साफ सफाई कार्य करके 27 जून शाम को दीपदान का आयोजन किया गया। प्रतिदिन स्वच्छता अभियान से पुरातात्विक जल स्रोतों का संरक्षण एव सफाई अभियान चलाकर उनको साफ किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि जल स्रोतों का संरक्षण करके भूजल स्तर को बढ़ाने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को हरियालों राजस्थान थीम पर मांडवा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जो निरंतर चालू रहेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश कुमार सचिव नगर परिषद पूर्व पार्षद प्रवीण राठौड़, कनिष्ट सहायक श्रवण कुमार, ओम सिंह जिला परियोजना प्रबंधक, हनुमान सहाय शर्मा जिला परियोजना प्रबंधक, महेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार, सोनिया मीणा, मनीषा कंवर, ललित कुमार के साथ नरेगा श्रमिक टीम ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button