वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

सिरोही(हरीश दवे) ।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने बताया कि मंगलवार को पांचों ब्लॉक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जन जागरूकता एवं नुक्कड नाटकों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्मिकों द्वारा जल संरक्षण सं संबंधित संकल्प लिया गया साथ ही कार्यालय की साफ सफाई, पक्षियों के पानी के परिंडे बांधे गये। हरियालों राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी के लिए गढ्ढे खोदे जाने एवं वृक्षारोपण से पूर्व आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी गई।
ग्राम सभाओं में मनरेेगा एवं वीबीजीरामजी योजना से संबंधित जानकारी व इन्द्राज से शेष रहे कार्यों को प्राथमिकता से जल संचय जनभागीदारी पोर्टल पर इन्द्राज किया गया।

संपादक भावेश आर्य



