ब्रेकिंग न्यूज़

संसदीय रक्षा संबंधी स्थायी समिति का बेंगलोर अध्ययन दौरा संपन्न; रक्षा तैयारियों और बुनियादी ढांचे की समीक्षा की

दौरे के बाद सांसद पहुचे कोयम्बतूर,एयरपोर्ट पर प्रवासी कार्यकर्ताओ ने किया सम्मान

बेंगलोर,कोयम्बतूर,26 मई(हरीश दवे)।

जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ,संसदीय रक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्यों सहित बेंगलोर पहुचे जहा पर समिति का अध्ययन दौरा व रक्षा तैयारियों और बुनियादी ढांचे की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक एल आर डी ई भवन में
समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति ने अपने देशव्यापी अध्ययन दौरे के तहत आज एल आर डी ई भवन बैंगलोर का दौरा किया।
समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में आए इस उच्च स्तरीय संसदीय दल में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल थे।
बैठक में एकीकृत रडार नेटवर्क के बारे में जानकारी ली।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अग्रिम चौकियों की सुरक्षा स्थिति, रक्षा विनिर्माण, या सैनिकों के कल्याण की जमीनी हकीकत का जायजा लेना और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था।
दौरे के दौरान समिति ने सेना, नौसेना, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने समिति को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, रणनीतिक तैयारियों और आधुनिक तकनीकों के समावेशन पर एक विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया।समिति के अध्यक्ष ने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा यह अध्ययन दौरा हमारी रक्षा प्रणालियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समिति देश की सुरक्षा आवश्यकताओं और आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र में हो रहे स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दौरे के दौरान मिले सुझावों और रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखा जाएगा।

दौरे के बाद सांसद लुम्बाराम चौधरी के कोयम्बतूर पहुचने पर प्रवासी कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।कार्यकर्ताओ ने चौधरी को संसद रत्न पुरुष्कार में चयनित होने पर बधाई दी एवम क्षेत्र के विकास और प्रवासियों के मुद्दों पर चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं ने चौधरी को
हिसार कोयम्बतूर रेल जो सप्ताह में एक बार चलती है उसको दो दिन शुरू करने की मांग की।इस अवसर पर सांसद चौधरी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही में ट्रेन को दो दिन शुरू करवाने के लिए प्रयास करूंगा।इस अवसर पर जितेंद्र पुरोहित मनादर, जेपाराम चौधरी ,शांतिलाल पुरोहित, अमित भाई, अशोक पुरोहित नून, प्रताप पुरोहित कैलास नगर , जोराराम चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button