ब्रेकिंग न्यूज़

भारत विकास परिषद ने विभिन्न स्थानों पर लगाये परिंडे


सिरोही(हरीश दवे)।

भारत विकास परिषद देवनगरी शाखा सिरोही द्वारा सेवा एवं जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत मूक पक्षियों हेतु परिंडे कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन सिरोही में 21 एवं अर्बुदा नंदी तीर्थ धाम गौशाला में 11 परिंडे लगाए गए ।

परिषद के सचिव मदन सिंह परमार ने बताया की नवीन भवन विद्यालय में चल रहे समाजोपयोगी शिविर तथा अर्बुदा गौ नंदी तीर्थ गौशाला, सिरोही में भारत विकास परिषद के जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत कल 32 परिंडे लगाए गए । कार्यक्रम मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह यादव, सहायक निदेशक अजय माथुर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर पुरोहित एवं भंवर लाल पुरोहित, भारत स्काउट गाइड के सीईओ आर.के वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ हुआ ।

स्वागत उद्बोधन में संस्था प्रधान आशुतोष व्यास द्वारा अतिथियों का परिचय एवं भारत विकास परिषद द्वारा किए जाने वाले संस्कार एवं सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को सेवाभावी बनने का आह्वान किया ।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र यादव ने भारत विकास परिषद के श्रेष्ठ सेवा कार्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित एवं सेवमयी बनने की प्रेरणा दी ।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह द्वारा परिषद के प्रकल्पों की जानकारी करते हुए संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्रीय निर्माण की परिकल्पना की जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया कि सेवा के माध्यम से समाज के वंचित, दलित एवं वनवासी लोगों की जीवन शैली में परिवर्तन कर प्राणी मात्र में सेवा का भाव उत्पन्न करना ही परिषद का उद्देश्य है ।

इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष रताराम सुथार, राजेंद्र सिंह राठौड़, भवानी सिंह चौहान प्रमोद कुमार जानी प्रदीप सिंह सिंधल एवं समाजोपयोगी शिविर के लगभग 50 छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण तथा परिषद के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button