ब्रेकिंग न्यूज़

पशुपालनविभागकीविशेषपहल

कृष्णगंज में ऊंट रोग निदान एवं उपचार शिविर आयोजित, 103 ऊंटों का हुआ उपचार

सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम पंचायत कृष्णगंज में संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग सिरोही के निर्देशानुसार ऊंट रोग निदान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम पंचायत कृष्णगंज एवं वेलांगरी के ऊंटपालकों के कुल 103 ऊंटों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सर्रा रोग एवं खुजली से बचाव के टीके लगाए गए।

साथ ही अंतःपरजीवी रोगों की दवाई भी पिलाई गई।
शिविर प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार द्वारा पशुपालकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित ऊंट संरक्षण योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि टोड़ियो के जन्म पर सरकार द्वारा ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

इसके साथ ही वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालकों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पानी के सदुपयोग के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान पशुपालन विभाग की टीम द्वारा पशुधन संरक्षण एवं पशु स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए। ग्रामीणों एवं पशुपालकों ने विभाग की इस पहल की सराहना की।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button