विवादित बनी मन्दिर की संपत्ति,रामझरोखा मन्दिर के महन्त राजगुरु सीताराम दास ने कोतवाली में दर्ज करवाई रिपोर्ट,

सिरोही(हरीश दवे)।

रामझरोखा मंदिर के महंत राजगुरु महन्त सीताराम दास ने सिटी कोतवाली में दर्जनों साधुओ के साथ प्राथमिकी दर्ज करवाई की रामझरोखा मंदिर में साधू संन्तो से मारपीट व भगाने तथा मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा ताले तोड़ कर स्वंय के ताले लगा कर मंदिर का सामान खुर्द बुर्द करने के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मन्दिर प्रबन्धन में बाधा डाल मन्दिर में अराजकता फैलाई जा रही है।
महन्त व साधुओं द्वारा थाने में नामजद शिकायत दर्ज करवाई गई।
उन्होंने बताया की कतिपय असामाजिक तत्व अपने अपने कुटिल इरादों के साथ मंदिर के बहार का लगा बोर्ड भी तोड़ के फेक दिया है।जिन पर कार्रवाई की जाए अन्यथा साधु संत धर्म सम्पत्ति की रक्षा में आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।
राजगुरु महंत सीताराम दास ने विज्ञप्ति जारी कर पुलिस थाने व एस,पी ऑफिस में पूर्व में दी हुई कोपियो का हवाला देते हुए बताया की रामझरोखा मंदिर की सम्पति को हडपने में बरसो से भूमाफिया लगे हुए आज वो बरसो से लाखो रुपया बिजली का बिल भरते है पूजा पाठ समेत सभी खर्चो का व्यय जन्माष्टमी धुमधाम से मानते है लेकीन जमीन हडपने पर आभादा भूमाफिया तत्व सदेव उन पर षडयंत्र कर बदनाम करते है तथा रामझरोखा में प्रवेश करने पर हाथापाई को उतारू होते है उन्होंने थाने में शिकायत देने से पूर्व जिला पुलिस अधिक्षक सिरोही को भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।


संपादक भावेश आर्य



