ब्रेकिंग न्यूज़

बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश


सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं जिले के प्रभारी सचिव संभागीय आयुक्त के.एल.स्वामी द्वारा सोमवार को जिला परिषद सभागार में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न बजट घोषणाओं के माध्यम से प्रदेश भर में विभिन्न विकास कार्य करवाएं जाने की प्रतिबद्धता दर्शाई गई है। सभी विभागों के विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं की सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करते हुए संबंधित को लाभान्वित किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को अधिक से अधिक लाभ मिले एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की जानकारी पहुंचें। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाआंे के संबंध में प्रत्येक पात्र को लाभान्वित करने एवं राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की बात कही।
प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त के.एल.स्वामी ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से अपने विभागीय योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संबंध में गहनता से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें साथ ही लंबित कार्यों को त्वरितता से पूर्ण करवाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर पर लंबित विभिन्न कार्यों में सहयोग के लिए उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर कार्यों का निस्तारण करवाएं। उन्हांेने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर संबंधित को राहत पहुंचाए। उन्होंने इस दौरान बजट घोषणाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण संबंधित तकनीकी कार्यों में मार्गदर्शन भी प्रदान किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में राज्य मंत्री देवासी व प्रभारी सचिव के.एल.स्वामी ने जिले में सुचारू पेयजल आपूर्ति एवं बिजली आपूर्ति के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली एवं पानी के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निस्तारण कर संबंधित को राहत पहुंचाए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत मौसमी बीमारियों, दवाईयों की उपलब्धता आदि की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। वहीं पेयजल के संबंध में जेजेएम की समीक्षा करते हुए भी गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने तथा निर्मित टंकियों को स्थानीय स्त्रोतों से जोडने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेजेएम के तहत किए गए कार्यों के दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर सड़क को तत्काल ठीक करवाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में 2026-27 की सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, पीएचईडी विभाग एवं डिस्कॉम सहित विभिन्न विभागों से संबंधित बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रधान हंसमुख कुमार, अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, एएसपी किशोर सिंह चौहान, सीईओ शैलेन्द्र जोशी, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button