ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ भव्य आगाजलाखेराव तालाब पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजनजिले में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए


सिरोही(हरीश दवे) ।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के शुभारम्भ के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को लाखेराव तालाब में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि वृक्षों की, जल की, पर्यावरण की, जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। ऐसे आयोजन जहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं वहीं आने वाली पीढ़ियों को भी महत्वपूर्ण विरासत के रूप में पर्यावरण संरक्षण का आवश्यक संदेश सौंपते हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न प्रयासों के माध्यम से सदैव जल संरक्षण के कार्य हुए है ऐसे कार्यक्रमों में आमजन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं। जिससे की जन जन तक यह संदेश पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि 5 जून तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विभिन्न विभागों एवं आमजन की सहभागिता से सफलता से क्रियान्वित होगा। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने, पानी बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक प्रसारित करने की बात कही।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण और जल संरक्षण के कार्य इस अभियान के माध्यम से प्रसारित होंगे। उन्होंने पानी को रोकने एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न तकनीकों की भी जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव के.एल.स्वामी ने सभी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच को आत्मसात करते हुए जल संरक्षण की भावना को दैनिक जीवन में नियमितता के साथ शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह अभियान कुछ दिनों का न होकर के अपने व्यवहार में हमेशा के लिए शामिल करने का हैं। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न अभियानों के माध्यम से हमेशा से बेहतरीन कार्य होते आए है और आगे भी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन की सहभागिता से इस कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति होगी।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी अमूल्य और सीमित हैं। इसका पूर्ण जागरूकता के साथ उपयोग करें।
इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व राजीविका की महिलाओं द्वारा अभियान से संबंधित कलश यात्रा भी निकाली गई।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी सहित अतिथियों द्वारा तालाब पूजन एवं पीपल पूजन किया गया वहीं वृक्षारोपण भी किया गया व परिंडे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने राजीविका द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। इस दौरान राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने जल संरक्षण संबंधित शपथ भी सभी को दिलाई।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पुरोहित ने किया।
कार्यक्रम में प्रधान हंसमुख कुमार, पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, डीसीएफ अजित उचोई, एएसपी किशोर सिंह चौहान, सीईओ शैलेन्द्र जोशी, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, नगरपरिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई, ताराराम माली, गोपाल माली, चिराग रावल सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून तक प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण, पर्यावरण संरक्षण संकल्प को प्रोत्साहित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
राजस्थान प्रदेश में पानी की हर बूंद की कीमत को समझते हुए राज्य सरकार जन भागीदारी आधारित स्थाई समाधान की दिशा में कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संरक्षण को सामाजिक दायित्व और जन चेतना का विषय बताया गया हैं। अभियान के अन्तर्गत विशाल चौपाल, कृषि कार्य शालाएं एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार ने आगामी 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। वंदे गंगा अभियान के साथ हरियालो राजस्थान की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थान एवं ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन द्वारा जल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
5 जून तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 5 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 26 मई को विशेष ग्राम सभा, नुक्कड नाटक, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का संकल्प दिलाना, नवीन अमृत सरोवर/जल संग्रहण एवं जल संरक्षण सरचनाओं का शिलान्यास/भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन/लोकार्पण, हरियालो राजस्थान के अन्तर्गत पौधारोपण कार्यक्रम की अग्रिम तैयारी, औरण, चारागाहों का चिन्हिकरण तथा घास बुवाई एवं पौधारोपण कार्यां की अग्रिम तैयारी, कर्म भूमि से मातृ भूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, मनरेगा/वीबीजीरामजी योजनान्तर्गत जल संरक्षण कार्यों को प्रारम्भ करना, मनरेगा/वीबीजीरामजी योजनान्तर्गत इन्द्राज से शेष रहे कार्यों का प्राथमिकता से जल संचय जन भागीदारी पोर्टल पर इन्द्राज करना आदि आयोजित होंगे। 27 मई को स्थानीय गौशाला/पशु चिकित्सालय/दुग्ध संघ में स्वच्छता अभियान का आयोजन, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर धार्मिक/व्यापारिक संगठन, भामाशाह, गणमान्य व्यक्तियों को सूचीबद्ध कर जल संरक्षण जन अभियान की गतिविधियों से संबंधित विषय पर विचार विमर्श/संगोष्ठी का आयोजन, फिल्ड भ्रमण जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक के आयोजनों में वन विभाग, ऊर्जा विभाग, भूजल विभाग, पर्यटन विभाग, कृषि एवं उद्यान विभाग, जल संसधान विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजीविका सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button