ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद चौधरी को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

सांसद चौधरी होंगे संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित,क्षेत्र में खुशी की लहर

जालोर/सिरोही,25 मई(हरीश दवे)।

संसद में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर जालोर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी को आने वाले सत्र में सम्मानित किया जाएगा।इस साल के संसद रत्न पुरस्कारों के लिए 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों का चयन किया गया है. इस साल चुने गए चेहरों में देश के कई बड़े और अनुभवी राजनेता शामिल हैं.उसमे से जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी का भी नाम है।यह पुरस्कार जालोर सिरोही के इतिहास में पहली बार मिल रहा है उसको लेकर जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के आमजन में अत्यंत ही हर्ष का विषय है।
संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में खासे एक्टिव रहते हैं. इसका मकसद सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है. ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से दिया जाता है.
तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के सुझाव पर इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी. उनका कहना था कि जो सांसद अच्छा करते हैं, जो बिना किसी बाधा के बहसों और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उन्हें नागरिक समाज द्वारा मान्यता मिलनी चाहिए.उनका मानना था कि कार्यकुशल सांसदों की मेहनत को, जो बिना किसी बाधा के बहसों और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं,इसी सोच ने 15 वर्षों में 15 संस्करणों के दौरान पुरस्कारों का मार्गदर्शन किया है।
स्थापना के बाद से संसद रत्न पुरस्कार पारदर्शिता और संसदीय उत्कृष्टता की एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में विकसित हुए हैं. फाउंडेशन ने अब तक व्यक्तिगत सांसदों और संसदीय समितियों सहित कुल 143 पुरस्कार प्रदान किए हैं. इन पुरस्कारों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है.
संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयन होना भारतीय लोकतंत्र में बेहद गर्व की बात है। यह चयन प्रक्रिया उन सांसदों और समितियों को देश के सामने लाती है, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के सदन के भीतर नीतिगत चर्चाओं और जनहित के कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।चुने गए इन सभी विजेताओं को आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

लोकसभा में सांसद चौधरी की 18 वी लोकसभा के पहले सत्र में 100 प्रतिशत, शीतकालीन सत्र 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 18 वी लोकसभा 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2025 में 92 प्रतिशत,शीतकालीन सत्र 2025 में 93 प्रतिशत,मॉनसून सत्र 2025 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2026 में 100 प्रतिशत उपस्थिति रही।
इशी तरह चौधरी ने लोकसभा में कुल 3 बिल पेश किए।एवम कुल 246 प्रश्न व 36 डिबेट में भाग लिया।

सांसद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।
जनता के अटूट विश्वास के बल पर मैं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ हूँ। मैं हमेशा उनके विश्वास और समर्थन को सार्थक साबित करने का प्रयास करता हूँ। मुझे प्राप्त पुरस्कार मेरे जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों का है। इसके साथ ही,में भारतीय जनता पार्टी एवम शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे मौका दिया और हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मेरे सभी साथी संसदीय कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहे। आपके विश्वास के योग्य होने के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ और लगन से काम करना जारी रखूँगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button