पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर जयपुर से निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र मीणा पहुंचे सिरोही

योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी जुड़े अधिकारी
सिरोही, 23 मई 2026(हरीश दवे )| राजस्थान

राजस्थान सरकार के पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के निर्देश पर पशुपालन विभाग, जयपुर से निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र मीणा शनिवार को सिरोही पहुंचे, जहां उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न पशुपालन योजनाओं एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सुरेश चंद्र मीणा के साथ जयपुर से जितेंद्र जी एवं रामजीराम मीणा भी उपस्थित रहे। बैठक निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें जिले के विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी कार्मिकों ने भाग लिया। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की विभिन्न पंचायत समितियों एवं पशु चिकित्सा संस्थानों से जुड़े अधिकारियों को भी ऑनलाइन निर्देश दिए गए तथा योजनाओं के निर्धारित टारगेट की जानकारी ली गई।
बैठक में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, सेक्स सॉर्टेड कृत्रिम गर्भाधान योजना एवं एफएमडी टीकाकरण अभियान के कार्यों की समीक्षा की गई। निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं के लक्ष्य समय सीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण किए जाएं तथा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पशुपालकों तक पहुंचे।
इसके साथ ही पशुओं में मौसमी बीमारियों की रोकथाम, दवाइयों की उपलब्धता, नियमित क्षेत्रीय मॉनिटरिंग एवं पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी देने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ मुकेश कुमार, डॉ. संजीव भोसले, डॉ. कामटे, डॉ. बडगूजर, डॉ. अरुण खत्री सहित कार्यालय कर्मचारी नितेश सिंघवी, भैरव सिंह राजावत, कपूर सिंह जी, मनोहर, रूप किशोर एवं ज्योति देवड़ा उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



