भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठन व राष्ट्रसेवा का मंत्र
सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन समापन में विभिन्न विषयों पर आधारित सत्र आयोजित किए गए।
भाजपा घोषणा ही नहीं करती, काम करके भी दिखाती है: पुरोहित
भाजपा सरकार की गरीब कल्याण योजना और उनके कल्याण में संगठन की भूमिका को लेकर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत आदि योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। भाजपा सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इस सत्र की अध्यक्षता जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत ने की।
सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद और जनसंपर्क का माध्यम : भंड़ारी
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने सोशल मीडिया, आईटी व नई तकनीक AI के बारे में बताते हुए कहा कि भारत की आबादी का 64 करोड़ लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव है जो प्रतिदिन लगभग ढाई घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं सोशल मीडिया केवल एक विकल्प नहीं बल्कि राजनीतिक संवाद और जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक 2014 की विजय में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका थी इस डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना चाहिए। भंड़ारी ने नमो ऐप व सरल ऐप के बारे में बताया। यह ऐप पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को डिजिटल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का मुख्य प्लेटफार्म है के साथ ही AI के टूल्स ChatGPT, Grok, Gemini को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमराराम चौधरी ने की।
अगले सत्र के वक्ता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न कुमार मेहता ने “विचार परिवार” विषय पर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक विशाल विचार परिवार है। इस सत्र की अध्यक्षता प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी मानसिंह बारहठ ने की।
जिला प्रभारी व वक्ता श्याम शर्मा ने बूथ प्रबंधन व मन की बात के विषय पर विस्तृत जानकारी देकर पार्टी में इनके महत्व के बारे समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रधान हंसमुख मेघवाल ने की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर अंतिम सत्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नों के जवाब पर प्रशिक्षण वर्ग का ऑनलाइन सार्टिफिकेट मिला।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन में विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मनसंचालन व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल, प्रशिक्षण वर्ग सहसंयोजक छगन घांची, हेमलता पुरोहित, अमराराम मेघवाल, सतीश शेट्टी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, ताराराम माली, प्रकाश मेघवाल, नरपतसिंह राड़बर, लोकेश खंडेलवाल, गोपाल माली, दीपेंद्र सिंह पीथापुर, बाबूसिंह माकरोडा, हार्दिक देवासी, विजय गोठवाल, चिराग रावल, विनोद रावल, अनिल प्रजापत, महेंद्र माली, दक्षा देवड़ा, कैलाश मेघवाल, प्रकाश पटेल, हिम्मत छिपा, वेलाराम पुरोहित, जितेंद्र गर्ग, अजय वाला, हिम्मत राजपुरोहित, मनीष सिंगल, तुषार पुरोहित, रितेश सिंह, हमीराराम मेघवाल, दमयंती डाबी, मनी देवी, मीना खंडेलवाल, मदनसिंह थल, विक्रम माली, मगनदान चारण, कुलदीप रामपुरिया, जुझार सिंह गंगाराम गोयल, प्रकाश भाटी, अतीक रावल, कांतिलाल, मगन कोली, कालूराम चौधरी सहित भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य



