जिला मुख्यालय की लचर सफाई व्यवस्था पर जिला कलेक्टर नाराज,

एसडीएम ने आयुक्त के साथ नगर की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा,
दिए आवश्यक निर्देश,
सफाई ठेकेदार मजबूर,भुगतान को महीनों से तरसा,
सिरोही(हरीश दवे) ।

केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार स्वच्छ भारत अभियान के नाम देश मे अरबो व्यय कर रही है।
जिसमे करोड़ो व्यय सिरोही जिले में भी हो रहा है।
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी लगातार जिले की जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों को भी स्वच्छ भारत अभियान प्रधान मंत्री जी के स्वच्छता मिशन का पालन कर अपने गाँव को स्वच्छ,हरा भरा, सड़के,चौराहे साफ सुथरा रखने में लोकल बॉडी पंचायती राज व स्वायत्त शाषी संस्थाओं में आम जनता की सहभागिता से हम अपने गाँव नगर को स्वच्छता की रैंकिंग में अव्वल ला सकते है।
लेकिन जिले के साथ जिला मुख्यालय पर स्वच्छ भारत अभियान की जिस प्रकार चौराहों, सड़को,मोहल्लों में धज्जियां उड़ रही है।
तालाब,पार्क,उद्यान,होस्पिटल,सुनार वाडा, राम झरोखा,श्री राम मार्किट,शिवंगज मार्ग ,लम्पि बस स्टैंड गॉशाला पर दोपहर तक पॉलीथिन डंपिंग यार्ड में कचरा नगर की बदसूरत तस्वीर को बयां करता है।
नये जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने पद भार ग्रहण करने के दौरान ही सिरोही नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया व नगर परिषद के अधिकारियों को आवस्यक निर्देश दिए।
लेकिन नए आयुक्त जोधाराम विश्नोई के पद भार ग्रहण करने के बाद सफाई व्यवस्था पूर्णतया चौपट हो गई।
वही महीनों से भुगतान के अभाव में सफाई ठेकेदार की भुगतान व्यवस्था प्रभावित होने से ठेका सफाई कर्मियों के भी लाले पड़ रहे है।
वही नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अव्यवस्था की खबरे मीडिया,सॉसल मीडिया में तथा जिला कलेक्टर के पास शिकायते भी पहुच रही है।
व अनेक दिनों से कचरा नही हटता।
ऐसी स्थिति में जिला कलेक्टर के निर्देशों पर एसडीएम हरीश सिंह देवल ने आयुक्त नगर परिषद जोधाराम विश्नोई के साथ नगर की सफाई व्यवस्था व कचरा स्टैंडों पर सवेरे 11 बजे तक पोलोथिन, कचरे,व चरती गॉवंश के जगह जगह दृश्य देखे।
एसडीएम हरिकृष्ण देवल ने आयुक्त व एसआई की सख्त निर्देश देते हुए कहा की कचरा स्टैंडों पर 10 बजे तक कचरा हट जाना चाहिए।
जो लोग कचरा ला के या ठेलों का सामान पेलेस रोड या कही भी या पॉलीथिन डंप करते है।
उन पर जुर्माना किया जाए।
अब आयुक्त जोधाराम विश्नोई भरस्टाचार में आकंठ डूबे स्वच्छ भारत अभियान को सिरोही नगर परिषद क्षेत्र जिला मुख्यालय देंवनगरी की बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरस्त करवा सुधार का मंजर बनाते है।
या नगर की शांति प्रिय जनता को खड्डों, नालियों में जल भराव व पूरी सड़क व कचरा स्टैंडों पर कचरे के ढेर में जीना है।
यह नगर की जनता को तय भी करना है।
व स्वच्छ भारत अभियान में सहभागिता भी निभानी है।
अन्यथा नगर की सफाई व्यवस्था कभी सुधर नही सकती।




संपादक भावेश आर्य


