ब्रेकिंग न्यूज़

आत्मरक्षा साहस नेतृत्व क्षमता के सात दिवसीय’ प्रशिक्षण के लिए सिरोही जिले से दुर्गा वाहिनी की 45 बहने डीडवाना रवाना


सिरोही(हरीश दवे) ।

विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गा वाहिनी की बहनों को आत्मरक्षा साहस नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति के सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रविवार को गोयली चौराहे स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण से डीडवाना के लिए रवाना किया। इस टोली मै 42 शिक्षार्थी तथा 3 शिक्षिका शामिल है । ये प्रशिक्षण 17 मई को सायं 4 बजे से प्रारंभ होकर 24 मई तक रहेगा।
विहिप के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली ने बताया कि प्रशिक्षण में शारीरिक,योगाभ्यास, नियुद्ध, दंड,तलवार तथा बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मानसिक विकास के लिए विभिन्न विषयों पर अधिकारियों द्वारा बौद्धिक देने के आयोजन होंगे जिसमें राष्ट्रीयता लव जिहाद,नेतृत्व क्षमता का विकास तथा संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी जाएगी । विहिप कि जिला उपाध्यक्ष इंद्रा खत्री ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कठोर शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें शारीरिक ओर मानसिक मजबूति पर ध्यान दिया जाता है।
दुर्गा वाहिनी की टोली को विश्व हिंदू परिषद जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा खत्री तथा दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका श्रीमती पिंकी राजपुरोहित द्वारा बहनों को शिविर में मिलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकरलाल माली,जिला मंत्री अशोक रावल,जिला सहमंत्री नरेंद्र बंजाराए,रेवदर प्रखंड मंत्री विनोद सेन,प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख शिवलाल सुथार पिंडवाड़ा प्रखंड सह मंत्री नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button