भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 और 23 मई को।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारीयों को लेकर बैठक हुई।
सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला प्रशिक्षण शिविर की तैयारीयों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की अध्यक्षता व जिले के प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के सानिध्य में सर्किट हाउस में बैठक आयोजित हुई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर 22 व 23 मई को जहाज मंदिर परिसर मीरपुर कृष्णगंज मंडल में होने जा रहा है प्रशिक्षण शिविर में रात्रि विश्राम वर्ग स्थल पर होगा। प्रशिक्षण शिविर में ग्यारह सत्र होंगे। जिसमे वक्ता पार्टी की रीतिनीति, कार्यो व उद्देश्यों को लेकर प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में निम्न पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों उपस्थिति अपेक्षित है जिसमे वर्तमान एवं पूर्व सांसद व विधायक, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जिला प्रमुख, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, नगर परिषद/ पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष व सभापति, प्रधान जिला कार्यकारिणी सदस्य है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर जिले व मंडल के पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौपी। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने जहाज मंदिर मीरपुर जाकर प्रशिक्षण स्थल का जायजा लिया।
इस बैठक में प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक व जिला महामंत्री नरपतसिंह राणावत, वरिष्ठ नेता बाबू भाई पटेल, प्रशिक्षण वर्ग के जिला सहसंयोजक छगन घांची, अमराराम मेघवाल, सतीश शेट्टी, महिपाल चारण, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड़ा, आईटी प्रभारी विनोद रावल, सोशल मीडिया प्रभारी हिम्मत छिपा, सहसंयोजकरितेश सिंह, कृष्णगंज मंडल अध्यक्ष हार्दिक देवासी, मंडल महामंत्री कैलाश मेघवाल, वेलाराम पुरोहित, शैतानसिंह परमार, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कांतिलाल सेन सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य



