ग्राम रथ अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

सिरोही(हरीश दवे)।

ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन के आमथला ग्राम पंचायत में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने सभी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्रामीणों की समस्या को सुना एव उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्या निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने आमथला सीसी रोड साइड की पट्टी ठीक करवाने,ग्रामीणों ने बंद पड़े आर ओ प्लांट को हटाने,नाली सफाई सहित विभिन्न परिवेदनाएं प्रस्तुत की जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित को निस्तारण की बात कही।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सुझाव पेटिका में अपने सुझाव दर्ज करवाएं। एलईडी वैन द्वारा विभिन्न योजनाओं का आॅडियो विडियो माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कला जत्था के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा आमजन से किए गए संवाद का लाइव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, विकास अधिकारी पुखराज सरेल, तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित, पुलिस उपाधीक्षक आबूपर्वत गोमाराम ,अति. विकास अधिकारी भंवरलाल लोहार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र पुरोहित, हेमंत गोयल अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग रमेश परिहर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रशासक मनोहर सिंह राव , दशरथ सिंह राव, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल खरे, सुरेश कोठारी, बाबू भाई पटेल, गिरवर गणेश बंजारा, मुकेश सिंह,देवाराम, पुनीत रावल, दशरथ सिंह , दलपतपुरोहित, पीराराम देवासी रावताराम,सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।
वहीं रेवदर में उड़वारिया में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जहां पूर्व विधायक जगसीराम कोली,मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल,उपखंड अधिकारी राजन लोहिया,विकास अधिकारी सांवलाराम सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य



