ब्रेकिंग न्यूज़

सिरोही कस्बे में पेट्रोल ईंधन के बचत के संदेश को लेकर पुलिस ने की साइकिल पे गश्त,


सिरोही(हरीश दवे)।

जिला मुख्यालय पर जिला पुलिस सिरोही द्वारा कस्बा सिरोही में सायंकालीन गश्त साइकिल के माध्यम से की गई। यह गश्त प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिए गए ईंधन बचत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

गश्त के दौरान किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही, मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही एवं कैलाशदान थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सहित पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा।

इस अवसर पर आमजन को यातायात नियमों की पालना, ईंधन की बचत तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button