ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम रथ अभियान के तहत मुख्यमंत्री शर्मा ने किया आमजन से संवाद


ग्राम पंचायतों में हुआ लाइव प्रसारण


सिरोही(हरीश दवे) ।

राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को ग्राम रथ अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में एलईडी वैन के पहुंचने पर आमजन से संवाद किया।
इस दौरान जिले की विभिन्न विधानसभावार ग्राम पंचायतों में रथ के पहुंचने पर एलईडी वैन के माध्यम से संवाद का लाइव प्रसारण किया गया।राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ग्राम रथ अभियान के तहत नवगठित मंडवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने नवगठित ग्राम पंचायत मंडवाड़ा के लिए सभी ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने किसानों को और पशुपालकों के संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान वीबीजीरामजी,किसानों को दिए जाने वाले विभिन्न लाभ क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और सभी अन्य को प्रेरित करें।
इस दौरान ग्रामीणों ने पानी,विद्युत,अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न परिवेदनाओं के संबंध में राज्यमंत्री देवासी को बताया जिस पर राज्यमंत्री ने निस्तारण के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि विकास के संबंध में हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभ की जानकारी दी।
इस दौरान मौजूद बच्चों से सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए जिसके सही जवाब देने पर बच्चों को उपहार देके सम्मानित किया गया।वहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबंधित दस्तावेज सौंपे गए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ राजेश गोयल,उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल,विकास अधिकारी मंछाराम सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
इससे पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने देलदर में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के संबंध में सहभागिता की।जहां उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया वहीं उनकी परिवेदनाओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
इस दौरान प्रधान हंसमुख कुमार,जिला परिषद सदस्य दलीप सिंह मांडानी सहित अन्य उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button